फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR lodged against illegal LPG refilling in Alipur

Delhi NCR News: अलीपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्टिंग ऑपरेशन के बाद हुई कार्रवाई, तीन पासबुक जब्त, काला कारोबार पकड़ा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सख्त, 13 जिलों में टीमें बनेंगी, ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ होगा जीरो टॉलरेंस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। अलीपुर में छारा मारकर कर अवैध रिफिलिंग का बड़ा मामला पकड़ा गया है। यह कार्रवाई 1 अप्रैल को एक न्यूज चैनल पर दिखाए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद की गई।

संयुक्त टीम, जिसमें फूड एंड सप्लाइज विभाग और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने 2 अप्रैल को मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि वहां अवैध तरीके से एलपीजी सिलिंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी, जो न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि बेहद खतरनाक भी है। अधिकारियों ने तीन उपभोक्ता पासबुक भी बरामद किए, जिनका इस्तेमाल सब्सिडी वाले सिलिंडर लेकर अवैध रूप से छोटे सिलिंडरों में भरकर बेचने के लिए किया जा रहा था। मौके से मिले सभी सामान को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सरकार सख्त, जारी किया शिकायत नंबर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ऐसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखे हुए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी या सप्लाई सिस्टम से छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार ने निगरानी मजबूत करने के लिए 13 जिला स्तरीय टीमें बनाने को मंजूरी दी है, जिनकी अगुवाई एसडीएम (हेडक्वार्टर) करेंगे। यह टीमें शिकायतों और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करेंगी। सरकार ने लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 011-23379836 और 8383824659 पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे के बीच दें। इसके अलावा, रोजाना शाम 4 बजे विकास भवन में प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article