फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fir lodged against aap workers

'आप' के प्रदर्शन के चलते भीड़ में फंसी एंबुलेंस, कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Mon, 25 Jul 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 25 Jul 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
fir lodged against aap workers

 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर प्रदर्शन की घटना विवादों में आ गई है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लगा गया जिससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान आप कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ चिल्ला-चिल्ला कर नारे लगाते रहे।

विज्ञापन


अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध के गुस्से और जोश में वो भूल गए कि इससे आम लोगों को‌ कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौंका देने वाली बात ये है कि इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसमें एक बीमार बुजूर्ग को अस्पताल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की अपील को अनुसना करते रहे आप कार्यकर्ता

fir lodged against aap workers


जाम लगने के बाद कई राहगीरों ने इसकी शिकायत करने की कोशिश की और प्रदर्शन कर रहे लोगों से सड़क पर लग रहे जाम को खत्म करने की अपील भी की लेकिन कार्यकर्ताओं ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। 

एंबुलेंस से अस्पताल ले जाए जा रहे बुजूर्ग की बेटियों ने जाम खत्म करने और एंबुलेंस को जाने के लिए रास्ता खोलने की गुहार भी लगाई जिसको अनदेखा कर दिया गया। 

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के डीसीपी मनदीप रंधावा ने कहा ‌कि विरोधकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 431 और 341 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है क्योंकि, प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को बताया कि आप कार्यकर्ताओं ने बुजूर्ग सवार एंबुलेंस को जाने नहीं दिया था। 

वीडियो क्लिप में दिखी कार्यकर्ताओं की अनदेखी

fir lodged against aap workers

पुलिस का कहना है कि इस घटना की एक वीडियो क्लिप भी है जिसमें सड़क पर विरोध कर रहे कार्यकर्ता एक महिला की उस अपील को अनसुना कर देते हैं जिसमें वो जाम खत्म करने का अनुरोध कर रही है।

पुलिस का कहना है कि रविवार को इस विरोध प्रदर्शन के चलते नोएडा-बदरपुर लिंक रोड पर काफी लंबा जाम लग गया था। पुलिस के काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से हटने के लिए तैयार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed