{"_id":"7b7cbd3b48456ace05b84d24e5be93fd","slug":"fir-against-thieves-will-power-on-the-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरों के खिलाफ मौके पर ही होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरों के खिलाफ मौके पर ही होगी एफआईआर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने बिजली चोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की है। चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन ने बुधवार शाम वीडियो कांफ्रेंस में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मौके पर ही रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। 12 जनवरी से शुरू होने वाले अभियान की कमान डीएम-एसएसपी संभालेगे।
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़े जाने पर मौके पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, भले ही उपभोक्ता तत्काल कनेक्शन क्यों न ले रहा हो? बड़ी चोरी मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को 10 दिन में विवेचना करके चार्जशीट दाखिल करनी होगी। नागरिकों का सहयोग भी अभियान में लिया जाएगा।
विज्ञापन
अब रात के 10 बजे तक ली जा सकेगी मीटर रीडिंग
मीटर रीडिंग लेने अब पावर कारपोरेशन के कर्मचारी रात 10 बजे तक उपभोक्ताओं के घरों पर पहुंचेंगे। पावर कारपोरेशन के एमडी वीवी पंत ने बुधवार को इसके आदेश दिए।
विज्ञापन
एमडी ने कड़े आदेश दिए कि कोई भी कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने के दौरान बिना यूनिफार्म के नहीं होगा। एमडी के अचानक चीफ आफिस पहुंचने से अफसरों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने एसई और एक्सईएन को मौके पर बुलाकर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बुधवार को छह घंटे की बिजली कटौती होने पर एमडी ने नाराजगी प्रकट की।
चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि रात 10 बजे तक मीटर रीडिंग कराने में कर्मचारियों का सहयोग करें। इसका लाभ उपभोक्ताओं को ही मिलेगा।