केजरीवाल को एक और झटका, FIR में सोमनाथ का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की छापेमारी को लेकर गठित बीएल गर्ग समिति की रिपोर्ट पर एलजी नजीब जंग ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद कानून विभाग ने सोमनाथ भारती के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की सिफारिश दिल्ली पुलिस को भेज दी है।
साठ पेज की रिपोर्ट में साफ किया गया है कि सोमनाथ भारती ने पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई है। इतना ही नहीं, विदेशी मूल की महिलाओं के घर पर बिना अनुमति छापा डाला।
ऐसे में गृह विभाग की सिफारिश के बाद सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही हैं।
रेड डालने पर होगा कार्रवाई
खिड़की एक्सटेंशन में युगांडा की युवतियों के घर 15-16 जनवरी की रात को रेड डालने के बाद पुलिस ने 19 जनवरी को विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
अब उसमें सोमनाथ भारती का नाम शामिल करने की सिफारिश की गई है। हालांकि विधायक राखी बिडलान को सागरपुर पुलिस के साथ हुई नोकझोंक मामले में क्लीन चिट मिल गई है।