फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR against Rahul Gandhi for his remarks regarding Sikhs and reservation

Comment Controversy: सिखों और आरक्षण संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर एफआईआर, दिल्ली के तीन थानों में केस

Fri, 20 Sep 2024 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 07:05 AM IST
सार

सिखों की स्थिति और आरक्षण मुद्दे पर की गई कांग्रेस नेता और लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली भाजपा ने बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग थानाें में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
FIR against Rahul Gandhi for his remarks regarding Sikhs and reservation
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिखों की स्थिति और आरक्षण मुद्दे पर की गई कांग्रेस नेता और लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली भाजपा ने बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग थानाें में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि राहुल गांधी अपने बयान पर सफाई दे चुके हैं लेकिन विरोध और प्रदर्शन जारी हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, राहुल का बयान सामाजिक वैमनस्य को भड़काने वाला है। अमेरिका प्रवास के दौरान उन्होंने भारत में सिख समुदाय में असुरक्षा के भाव को लेकर झूठी और भ्रामक बयानबाजी की। देश में संविधान के प्रावधानों के अनुरूप अनुसूचित जाति को मिल रहे आरक्षण को लेकर उनकी टिप्पणी अनुचित है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सचदेवा ने यह भी कहा कि उनके बयान से सिख समुदाय में भारी रोष है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ संयोजक सरदार चरणजीत सिंह लवली ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196(1), 197 (1)(सी), 197 (1)(डी) के अंतर्गत तीन पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 


अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयोजक सीएल मीणा ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने पंजाबी बाग थाने में दो मामले में शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

हिमाचल में भी एफआईआर दर्ज करने की मांग
हिमाचल के भाजपा नेता राकेश डोगरा ने पीएम को बदनाम करने और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed