{"_id":"b44bc2d9065001417a80314415989aea","slug":"fine-of-rupees-4-29-crore-charged-from-tax-savers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर चोरी करने वालों से वसूला 4.29 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर चोरी करने वालों से वसूला 4.29 करोड़ का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा वाणिज्य कर विभाग ने जून में अभियान चलाकर अवैध तरीके से माल ले जाने वाले सैकड़ों वाहनों को पकड़ा, जिनसे करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
वहीं वाणिज्य कर विभाग से पंजीकृत और अपंजीकृत वाहन भी पकड़े हैं। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर मिथिलेश कुमार ने बताया कि जून में अलग-अलग छह इकाइयों ने अभियान चलाया था। इसमें विभाग से पंजीकरण नहीं कराने वाले 131 वाहनों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए वाहनों से 6.59 करोड़ का माल जब्त किया गया। इसके अलावा विभाग ने इनसे 2.61 करोड़ का जुर्माना वसूला। बताया गया है कि यह माल की अवैध तरीके से बिक्री करना चाहते थे।
विज्ञापन
अवैध रूप से माल की ढुलाई करते हुए 99 पंजीकृत वाहनों को भी पकड़ा गया। इनसे जब्त किये गए माल पर 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी के लिए इन्होंने कई तरीके अपना रखे हैं।