{"_id":"5911c7d04f1c1baa7c8521e5","slug":"fine-for-passengers-travel-without-ticket-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" 379 यात्रियों पर लगाया 1.26 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
379 यात्रियों पर लगाया 1.26 लाख रुपये जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 09 May 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
बिना सवारी के दौड़ी अटारी जबलपुर स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में 379 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। 1.26 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों पर लगाया गया। पांच घंटे तक चले चेकिंग अभियान से बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अभियान डिविजनल कमर्शियल इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 7 बजे से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान शुरू हुआ। दोपहर साढ़े बारह बजे तक फरीदाबाद के रास्ते पलवल और दिल्ली के बीच चलने वाली आगरा इंटर सिटी, ईएमयू ट्रेन, आगरा पैसेंजर समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने यात्रियों को पकड़ा।
विज्ञापन
सरबजीत ने बताया कि अभियान में 33 टिकट चेकिंग स्टाफ व 16 आरपीएफ स्टाफ की टीम मौजूद रही। टीम ने पूरे स्टेशन को चारों तरफ से घेर कर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की जांच की।
विज्ञापन
अभियान के बाद स्टेशन पर ही मजिस्ट्रेट की कोर्ट लगी, जिसमें पकड़े गए यात्रियों को पेश किया गया। सभी ने जुर्माना अदा किया। इंस्पेक्टर सरबजीत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिना टिकट चलने वालों यात्रियों को पकड़ने के साथ रेलवे की टिकट बिक्री को बढ़ाना है। इस दौरान एसीएम मधुकर श्याम, सहायक सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, कांस्टेबल एसके सिंह, महिला कांस्टेबल सुनीता पटेल मौजूद रहे।a