फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Financier stabbed to death in Delhi

Delhi : दिवाली की रात फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या, परिजन बोले- पड़ोस में चल रही पार्टी में बुलाकर ली जान

Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
सार

परिवार वालों का आरोप है कि गगन की हत्या साजिश के तहत की गई है।

विज्ञापन
Financier stabbed to death in Delhi
छोटे भाई की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तम नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गगन ओबेराय के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि गगन की हत्या साजिश के तहत की गई है। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गगन अपने परिवार के साथ हस्तसाल रोड उत्तम नगर इलाके में रहते थे। परिवार वालों ने बताया कि रात में घर के नजदीक ही रहने वाले एक परिचित के घर पार्टी चल रही थी। आरोप है कि वहां से गगन को बुलाने के लिए दो बार लोग आए थे। उस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे। देर रात गगन अपने घर पहुंचे। पार्टी में मौजूद लोगों ने फोन कर उन्हें बुलाया। वहां एक महिला सहित कुछ लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


परिवार वालों का आरोप है कि इसी दौरान पार्टी में तीन लोग आए। उनका गगन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि नमस्ते नहीं करने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक आरोपी ने गगन के जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। वह जान बचाकर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वह वहीं गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल गगन को पास के अस्पताल लेकर गए। गगन बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी बीच शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान गगन ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अधिक खून के रिसाव होने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने हत्या का धारा जोड़कर वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed