फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Film will be documentry on loot

डॉक्यूमेंट्री दिखाकर रोकी जाएगी जहरखुरानी

Sun, 19 Jul 2015 09:45 AM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 19 Jul 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
Film will be documentry on loot

प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर होने वाली जहरखुरानी की घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) डॉक्यूूमेंट्री का सहारा ले रही है।

विज्ञापन


इसके जरिये स्टेशनों के वेटिंगरूम में बैठने वाले यात्रियों को डॉक्यूमेंट्री दिखाकर उन्हें यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सचेत किया जाएगा। फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन पर भी डॉक्यूूमेंट्री प्रदर्शित की जा चुकी है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि रेल सफर के दौरान अकसर यात्रियों की जहरखुरानी से शिकार होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ज्यादातर घटनाएं यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश को जाने वाली गाड़ियों में होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद की बात करें तो यहां भी पिछले दिनों जहरखुरानी की घटनाएं सामने आई थीं। इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जीआरपी अंबाला ने एक डॅक्यूूमेंट्री बनवाई है।

एक से डेढ़ घंटे की इस डॉक्यूमेंट्री में जहरखुरानी करने वाले गिरोह की हरकतों को दिखाया गया है। वह किस प्रकार से भोले-भाले यात्रियों को अपना शिकार आसानी से बनाते हैं।

प्रोजेक्टर पर दिखाई गई डॉक्यूूमेंट्री
जीआरपी अंबाला लाइन के एएसआई मुकेश कुमार को जगाधरी और कालका से पलवल सेक्शन में डॉक्यूमेंट्री दिखाने की जिम्मेदारी दी गई है।

दो दिन पहले वह अपने साजोसामान के साथ फरीदाबाद पहुंचे और रात में वेटिंग रूम में प्रोजेक्टर लगाकर डॉक्यूमेंट्री दिखाई।

कुमार के मुताबिक यह अभियान पूरे प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर चलाया जा रहा है। इसका मकसद यात्रियों को सफर के दौरान सतर्क रहने के प्रति जागरूक करना है।

सफर में झांसे में न आने की सलाह
डेढ़ घंटे की इस डॉक्यूमेंट्री में यात्रियों को इस बात की सलाह भी दी गई है कि सफर के दौरान वह किसी के झांसे में न आएं। वह चाहे आपसे कितनी भी दोस्ती न कर ले, पर उसका दिया हुआ कोई भी चीज खाने से बचें।

पहले भी हो चुकी है घटना
एक मार्च 15 को एपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में टीकमगढ़ निवासी लक्ष्मण नामक यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गए थे।

इसमें एक यात्री की मौत भी हो गई थी। लक्ष्मण निजामुद्दीन स्टेशन से संपर्कक्रांति में सवार हुए थे। पलवल और होडल के बीच बदमाशों ने उसे अपना शिकार बनाया था।


जीआरपी ने तैयार की है फिल्म, फरीदाबाद समेत प्रदेशभर के स्टेशनों पर की जाएगी प्रदर्शित
प्लेटफार्म और वेटिंग रूम में प्रोजेक्टर के सहारे प्रदर्शित की जा रही है फिल्म, इस सेक्शन पर भी हो चुकी हैं घटनाएं
हर जागरूकता अभियान का समाज को फायदा होता है। क्योंकि लोग उसे देखकर अनुकरण करते हैं। पुलिस को भी इससे मदद मिलती है।

यात्री बिना किसी डर के सामने आते हैं और समय पर पुलिस को सूचना देते हैं। इससे घटनाओं का खुलासा करने में भी मदद मिलती है। यह अभियान राउंड द क्लॉक चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed