फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   film ragini mms fame rajkumar rao get best actor award

गुड़गांव के छोरे को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

Thu, 17 Apr 2014 07:53 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
film ragini mms fame rajkumar rao get best actor award

बॉलीवुड के गलियारों में गुड़गांव के छोरे ने अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ दिए हैं। यही नहीं धीरे-धीरे बॉलीवुड को भी सइबर सिटी भाने लगी है।

विज्ञापन


शहर के अभिनेता राजकुमार राव को 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म शाहिद के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने से उनके परिवार समेत उनसे जुड़े लोगों और बॉलीवुड में करियर तलाश रहे युवाओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


गुड़गांव में पले-बढ़े राजकुमार ने एक्टिंग की एबीसीडी की शिक्षा गुड़गांव के सेक्टर-22 स्थित निष्ठा सांस्कृति मंच से ही की थी।

ये था टर्निंग प्वाइंट

film ragini mms fame rajkumar rao get best actor award

निष्ठा सांस्कृतिक मंच के संचालक संजय भसीन और डायरेक्टर अरूण वर्मा की देखरेख में नाटक से करियर शुरुआत कर आज राजकुमार बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर चुके हैं। अपने शार्गिद की इस उपलब्धि पर दोनों गदगद है।

संजय भसीन कहते हैं कि शुरू से ही प्रतिभा का धनी था। डांस सीखने आया करता था। एक दिन डायरेक्टर अरूण वर्मा ने डांस के दौरान उसके हावभाव को देखा तो इल्म हुआ कि यह अभिनय अच्छा कर सकता है।

'अंधा युग' और 'हद तेरी किस्मत' नाटक में अहम रोल अदा किया था। सबसे दमदार अभिनय नाटक 'शहंशाह एडीपथ' में किया।

डेढ़ घंटे की एक्टिंग ने बदल दी जिंदगी

film ragini mms fame rajkumar rao get best actor award

डेढ़ घंटे के इस नाटक में शहंशाह में दमदार अभिनय की वजह से गुड़गांव, शिमला, सलोन कई जगहों पर इसे मंचित किया गया। उसने बड़े और सधे हुए कलाकारों को भी इस नाटक में पीछे छोड़ दिया था।

दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार के बारे में संजय भसीन कहते है कि उसे हीरो शब्द से खासी परेशानी है।

अपने भाई के संघर्ष के बारे में अमित बताते हैं कि राजुकमार ने पुणे स्थित एफटीआईआई से पढ़ाई करने के बाद मुंबई में लगभग ढाई साल संघर्ष किया और फिर उन्हें फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में ब्रेक मिला। पैसे की कमी की वजह से कई बार बिना खाए बिताया है।

विज्ञापन

राजकुमार राव की फिल्में

film ragini mms fame rajkumar rao get best actor award
-लव सेक्स और धोखा, 2010
-रागिनी एसएमएस, 2011
-शैतान, 2011
-गैंग्स ऑफ वासेपुर, 2012
-चित्तागोंग, 2012
-तलाश, 2012
-काई पो छे, 2013
-डी डे, 2013
-शाहिद, 2013
-क्वीन, 2014
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed