फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   filed a chargesheet against Shiv Kumar Yadav.

रेप आरोपी शिव के खिलाफ चार्जशीट दायर

Thu, 25 Dec 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Dec 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
filed a chargesheet against Shiv Kumar Yadav.

इंद्रलोक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी कैब चालक शिव कुमार यादव के खिलाफ घटना के 19 दिनों में ही बुधवार को चार्जशीट पेश कर दी। पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, चोट पहुंचाना व जान से मारने की धमकी देने का केस चलाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट में पुलिस ने बुधवार को चार्जशीट पेश कर दी। इसमें 44 गवाहों की सूची दी गई है। इनमें उबर कैब के अधिकारी शामिल हैं। अदालत ने पुलिस को अगली तारीख पर ई-चालान पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने पूछा कि कैब की फोरेंसिक जांच करवाई गई है या नहीं तथा कैब का जीपीएस ट्रैक रिकॉर्ड दाखिल किया है या नहीं। इसके अलावा कोर्ट ने पूछा कि आरोपी और पीड़िता कितने समय तक साथ थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों करीब सवा दो घंटे साथ थे। अदालत ने चार्जशीट की कॉपी बचाव पक्ष को उपलब्ध करवा दी तथा दस्तावेजों के निरीक्षण के लिए दो जनवरी 2015 की तारीख तय की है। आरोपी शिव कुमार यादव को न्यायिक हिरासत पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के वकील विनीत मल्होत्रा आरोपी की पैरवी के लिए पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान यादव की पत्नी भी एक वकील साथ लेकर आई। अदालत ने आरोपी से पूछा कि कौन सा वकील चाहिए तो उसने पहले कहा कि वह सरकारी वकील रखना चाहेगा, लेकिन जब पता चला कि उसकी पत्नी दूसरा वकील लेकर आई है तो उसने निजी वकील रखने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने छह दिसंबर 2014 को मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed