{"_id":"698deb9e0d9ca623e1080607","slug":"file-an-fir-against-lg-over-the-death-of-a-labourer-in-a-drain-aap-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123886-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मजदूर की मौत पर एलजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मजदूर की मौत पर एलजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो : आप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-32 में डीडीए के नाले में गिरकर एक मजदूर की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बेगमपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस नाले में हादसा हुआ, वह डीडीए के नियंत्रण में है और डीडीए सीधे एलजी के अधीन आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे मंत्री थे और उनके विभाग में कथित गड़बड़ियों के आरोप लगे, तब उनके नाम पर एफआईआर दर्ज कराई गई और जांच एजेंसियों की कार्रवाई भी हुई। ऐसे में समान मानक लागू किए जाने चाहिए।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डीडीए के हर कार्य का श्रेय एलजी को दिया जाता है, इसलिए इस मामले में भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।