फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fight over parking, mall security guards beat up student.

पार्किंग पर झगड़ा, सिक्योरिटी गार्डों ने छात्र को पीटा

Thu, 19 Feb 2015 01:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
Fight over parking, mall security guards beat up student.

जीटी रोड स्थित एक मॉल में बुधवार दोपहर पार्किंग शुल्क को लेकर झगड़ा हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्डों ने 11वीं के छात्र, उसके ममेरे भाई को पीटा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची छात्र की मां और पड़ोसी एडवोकेट के साथ भी मारपीट की गई। इस संबंध में सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ, मॉल के सिक्योरिटी मैनेजर का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दी है।
विज्ञापन


फुटेज में छात्र और उसके परिवारवाले ही अभद्रता करते और जबरन कार ले जाते हुए दिख रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

छात्र निवासी सरायनजर अली ने बताया कि वह ममेरे भाई निवासी इस्लामाबाद मेरठ के  साथ मंगलवार को मॉल गया। ममेरे भाई ने रात में कार मॉल की पार्किंग में खड़ी कर दी। उसने 30 रुपये की पर्ची काटकर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर मॉल से कार लेने के लिए वह ममेरे भाई के साथ पहुंचा तो पार्किंग वालों ने दोबारा पैसे मांगे। उन्होंने रात में ही रुपये देने की बात कही, लेकिन पार्किंग कर्मचारी नहीं माने।

आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने कार की चाभी छीन ली और पिटाई की। उसकी मां पड़ोसी एडवोकेट के साथ मॉल पहुंची। आरोप है कि बीच बचाव करने पर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने उन्हें भी पीटा।


मॉल के सिक्योरिटी मैनेजर ने बताया कि कार लेने आए युवकों पर पर्ची नहीं थी। बिना पर्ची कार देने से कर्मचारी ने मना किया तो वे अभद्रता करने लगे और जबरन कार ले जाने लगे।

जब उन्होंने ऐसा करने से रोका गया तो पुलिस से झूठी शिकायत कर दी। ये सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में है, जिसकी फुटेज सिहानी गेट पुलिस को दे दी गई है।

फुटेज में आरोप लगाने वाले ही अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed