फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fight over forced pass of vehicle at toll plaza in Dadri Greater Noida

Video: दादरी में टोल प्लाजा पर जबरन गाड़ी निकालने को लेकर मारपीट, बैरिकेडिंग तोड़ी, वाहन को निकलवाया

Thu, 19 Oct 2023 05:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Oct 2023 05:30 PM IST
सार

ट्रांसपोर्टर के पक्ष के लोग जबरन बैरिकेडिंग को हटाते हैं। जिसका टोल प्लाजा के गार्ड विरोध करते हैं। इस बात पर ट्रांसपोर्टर के पक्ष के युवक भड़क जाते हैं और मारपीट करने लगते हैं।

विज्ञापन
Fight over forced pass of vehicle at toll plaza in Dadri Greater Noida
टोल प्लाजा पर कर्मियों से मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी के लुहारली टोल प्लाजा पर जबरन गाड़ी निकालने को लेकर ट्रांसपोर्टर और टोल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। ट्रांसपोर्टर के पक्ष के लोग जबरन बैरिकेडिंग को हटाते हैं। जिसका टोल प्लाजा के गार्ड विरोध करते हैं। इस बात पर ट्रांसपोर्टर के पक्ष के युवक भड़क जाते हैं और मारपीट करने लगते हैं। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

करीब 48 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार टोल प्लाजा पर खड़ी है। कुछ लोग आते हैं और टोल प्लाजा पर लगे बैरिकेडिंग को जबरन हटा देते हैं। गार्ड की ओर से इसका विरोध किया जाता है। विरोध  करने पर युवक भी भड़क जाते हैं और गार्ड समेत अन्य टोल कर्मियों से अभद्रता करना शुरू कर देते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक शुरू हो जाती है। इस बीच मौके का फायदा उठाकर कार वहां से निकल जाती है। इसके बाद भी वे सभी नहीं रुकते हैं। 

Fight over forced pass of vehicle at toll plaza in Dadri Greater Noida
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed