फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight in bjp leaders for mcd election tickets

बीजेपी में टिकट पाने के लिए हुई मारपीट, जांच के लिए कमेटी गठित

Thu, 06 Apr 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Apr 2017 11:00 AM IST
सार

भाजपा में टिकट न मिलने पर पार्टी नेताओं में मारपीट हुई

विज्ञापन
fight in bjp leaders for mcd election tickets

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा में तीनों नगर निगम के टिकट बंटवारे पर शुरू हुआ टकराव मारपीट में तब्दील होना आरंभ हो गया है। टिकट नहीं मिलने के मसले पर भाजपा के करोल बाग जिला के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट होने की घटना हो गई है।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोट पहुंची है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना को घटना की जांच करके विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना मोती नगर से मौजूदा पार्षद एवं भाजपा करोल बाग जिला के अध्यक्ष भारत भूषण मदान के घर मंगलवार की रात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदान के घर पहुंच गए भारत भूषण

fight in bjp leaders for mcd election tickets

बताया जाता है कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता वरूण छाबड़ा ने एक वार्ड से टिकट मांगा था लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। इसके चलते वह भारत भूषण मदान के घर पहुंच गए।

इस दौरान उनके बीच कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करनी आरंभ कर दी। मनोज तिवारी के अनुसार करोल बाग जिला में मारपीट की घटना के बारे में दोनों पक्षों ने उनको शिकायत की है।

वरूण छाबड़ा तो मारपीट की घटना के बाद उनके पास आए थे। उनको चोट लगी हुई थी और कपड़ों पर खून लगा हुआ था, वहीं भारत भूषण मदान ने उनको फोन पर घटना के बारे में बताया है। लेकिन उन्होंने चोट लगने के बारे में कोई सूचना नहीं दी। वह इस मामले की जांच करा रहे है। उन्होंने प्रवक्ता हरीश खुराना को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed