फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight for higher post in delhi bjp after mcd polls

दिल्ली में 'आप' पर है सबकी निगाह जबकि भाजपा में मचा हुआ है असली घमासान

Thu, 11 May 2017 02:50 PM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 May 2017 02:50 PM IST
सार

महापौर समेत सभी महत्वपूर्ण पदों के लिए पार्षदों के नाम तय करने का कार्य आलाकमान ने अपने हाथ में लिया 
नगर निगमों के महत्वपूर्ण पदों के लिए प्रदेश भाजपा व आला नेताओं में जबरदस्त टकराव हुआ
- महापौर समेत सभी महत्वपूर्ण पदों के लिए पार्षदों के नाम तय करने का कार्य आलाकमान ने अपने हाथ में लिया

विज्ञापन
fight for higher post in delhi bjp after mcd polls
- फोटो : सोशल मीड‌िया

विस्तार

तीनों नगर निगम के महत्वपूर्ण पदों के लिए पार्षदों के नाम तय करने में प्रदेश भाजपा के साथ-साथ आला नेताओं में जबरदस्त खींचतान चल रही है। वहीं भाजपा के करीब दो दर्जन पार्षद बड़े पद लेने के लिए दिन रात दौड़ धूप कर रहे है।

विज्ञापन


इसके चलते पार्षदों के टिकट बंटवारे की भांति नगर निगम के पदों पर नियुक्ति का मामला भी आलाकमान ने अपने हाथ में ले लिया है। अब आलाकमान ही नगर निगम के महत्वपूर्ण पदों के लिए पार्षदों के नाम तय करेगी।
विज्ञापन


तीनों नगर निगम ने गत सप्ताह महापौर, उपमहापौर और सदन से चुने वाले स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी की थी लेकिन अभी तक प्रदेश भाजपा इन पदों के लिए अपने पार्षदों के नामांकन पत्र दाखिल नहीं करा सकी है, जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में महापौर, उपमहापौर और सदन से चुने जाने वाले सदस्यों के लिए बृहस्पतिवार तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नेताओं ने आलाकमान का दरवाजा खटखटाया दिया

fight for higher post in delhi bjp after mcd polls

वहीं इन पदों के लिए दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा के बड़े नेता और कुछ आला नेता अपने चहेते पार्षदों की नगर निगम के महत्वपूर्ण पदों पर ताजपोशी कराना चाहते है। इस कारण उनमें टकराव चल रहा है।

इसी बीच कुछ नेताओं ने आलाकमान का दरवाजा खटखटाया दिया। इस तरह अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दरबार में नगर निगम के पदों के लिए पार्षदों के नाम तय होंगे। सूत्र बताते है कि बुधवार की देर रात या फिर बृहस्पतिवार की सुबह पार्षदों के नामों की घोषणा होगी।

सूत्रों के अनुसार दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर पद पर नंदनी शर्मा एवं कमलजीत सहरावत के बीच टकराव चल रहा है। ऐसे में तीसरी दावेदार शिखा राय की लाटरी लग सकती है। वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में प्रीति अग्रवाल और अंजू जैन जोर लगाए हुए है।

पूर्व विधायक कर रहे लाबिंग

fight for higher post in delhi bjp after mcd polls

इस मामले में पूर्व विधायक अनिल झा अपनी पत्नी पूनम पारासर के लिए लाबिंग कर रहे है। जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नीमा भगत और सुषमा मिश्रा में से किसी एक हाथ महापौर का पद लग सकता है। अन्य महत्वूपर्ण पदों पर पूराने पार्षदों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की ताजपोशी होने की संभावना है।

तीनों नगर निगम में पहले वर्ष महापौर पद महिला पार्षदों के लिए आरक्षित है। महापौर समेत महत्वपूर्ण पदों के उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 18 मई, दक्षिण दिल्ली नगर निगम में 19 मई और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 22 मई को चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed