{"_id":"0ed0d516005766b027edc3b6a5032088","slug":"fight-btween-two-policemen-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम पुलिस वालों की करतूत ने खाकी को किया शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम पुलिस वालों की करतूत ने खाकी को किया शर्मसार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा ने शनिवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाही से अभद्रता की। दारोगा के शांत न होने पर सिपाही ने भी उसे खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
एक घंटे तक कहासुनी के बाद मामला शांत हुआ और सिपाही चला गया। उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
वहीं एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि रेलवे रोड पुलिस चौकी पर चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से अभद्रता करने की शिकायत पहले भी मिली है।
मामले की जांच कर दोषी दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक गांव पल्ला निवासी सिपाही दिल्ली पुलिस में तैनात है।
शनिवार दोपहर वह दादरी से खरीदारी करने के बाद स्कॉर्पियो से गांव लौट रहा था। इस दौरान दादरी रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा ने वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही की स्कॉर्पियो को रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि गाड़ी के कागजात दिखाने के बावजूद दारोगा ने सिपाही से अभद्रता की। सिपाही ने अपना आई कार्ड दिखाया और दारोगा से शांत रहने को कहा।
इसके बावजूद जब दारोगा नहीं माना तो सिपाही भड़क गया। दोनों में काफी कहासुनी हुई। शोर शराबा सुनकर भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन