{"_id":"5b88bd2042c792466c101860","slug":"fifty-lakh-robbery-in-a-jewelery-showroom-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव नगर के ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख की डकैती, सीसीटीवी रिकॉर्डर भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव नगर के ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख की डकैती, सीसीटीवी रिकॉर्डर भी ले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बृहस्पतिवार को पांच हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर के शोरूम में डाका डाल कर करीब 50 लाख के जेवरात और दो लाख रुपये नकद ले गए।
बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने ज्वेलर के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए। पुलिस के मुताबिक विजय शर्मा का पांडव नगर के एफ ब्लॉक में कनिष्क ज्वेलर के नाम से शोरूम है।
यहां उनके भाई गौरव के अलावा पत्नी प्रियंका भी बैठती हैं। सुबह गौरव मयूर विहार से अपने बेटे को लेने उसके स्कूल गए थे। इस बीच विजय व प्रियंका ने दुकान खोली। करीब 11:55 बजे शोरूम के बाहर एक कार आकर रुकी।
विज्ञापन
कार से चार बदमाश उतरे, जबकि एक सीट पर ही बैठा रहा। उनमें से तीन शोरूम में दाखिल हो गए, जबकि एक गेट पर खड़ा हो गया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पति-पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद डिसप्ले पर रखे हीरे और सोने-चांदी के जेवरात व नकद एक बैग में डालकर फरार हो गए।