Delhi : पांचवीं कक्षा के छात्र ने मोबाइल फोन पर 11 घंटे खेला गेम, इसके बाद फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि छात्र करीब 11 घंटे तक मोबाइल फोन में गेम खेल रहा था। उसके मोबाइल फोन में पबजी जैसा गेम मिला है। बच्चे की खुदकुशी से परिजन सकते में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवीं कक्षा के छात्र ने निहाल विहार क्षेत्र में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि छात्र करीब 11 घंटे तक मोबाइल फोन में गेम खेल रहा था। उसके मोबाइल फोन में पबजी जैसा गेम मिला है। बच्चे की खुदकुशी से परिजन सकते में है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि घटना अंबिका विहार, निहाल विहार की है। यहां पर लक्ष्मण खींची छोटे बेटे सोनू (8) के साथ रहते थे। बड़ा बेटा आगरा में पढ़ता है। लक्ष्मण बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ काम पर गए थे, जबकि सोनू घर पर ही था। लक्ष्मण शाम को काम से लौटे, तो घर के सामने भीड़ जुटी थी। उनको पड़ोसियों ने बताया कि उनके बेटे ने चुन्नी से फंदा लगा लिया है।
पड़ोस में रहने वाली महिला ने बच्चे को सबसे पहले फंदे पर लटके देखा। लक्ष्मण ने संदेह जाहिर किया कि उनके बेटे की हत्या कर उसे लटकाया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बच्चे ने खुदकुशी की है।
गेम में हथियार खरीदने के लिए लगाए जाते हैं पैसे
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि माता-पिता ने बच्चे को अलग से मोबाइल फोन दिलवा रखा था। मोबाइल में पबजी जैसा फ्री फायर मेक्स गेम व यू-ट्यूब मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने मोबाइल पर 8 से 11 घंटे तक गेम खेला।
इस गेम में हथियार खरीदने के लिए पैसे लगाए जाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि बच्चे ने ज्यादा पैसे लगा दिए हों। हालांकि पिता का कहना है कि मोबाइल में रिचार्ज नहीं था। पुलिस उपायुक्त का कहना है, बच्चे के फोन की जांच करवाई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.