{"_id":"5ce044f0bdec22076f5112cb","slug":"fifteen-lakhs-rupees-robbed-on-gunpoint-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर सराफ से 15 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर सराफ से 15 लाख की लूट
Sat, 18 May 2019 11:16 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 18 May 2019 11:16 PM IST
सार
- दिल्ली-मेरठ हाइवे पर अबूपुर पेट्रोल पंप के सामने ओवरटेक कर दो बदमाशों ने की वारदात
- सोने के गहनों की डिलीवरी करने स्कूटी से मेरठ जा रहा था सराफ
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवाड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर सराफ से 13 लाख के गहने और दो लाख नकदी लूट की। सराफ गहनों की डिलीवरी देने मेरठ जा रहा था। यह वारदात अबूपुर स्थित रिलायंस के पेट्रोल पंप सामने हुई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
गाजियाबाद की चंद्र नगर कॉलोनी निवासी सराफ दीपक शर्मा की कॉलोनी में ही जेवरात बनाने की दुकान है। दीपक आर्डर पर गहने बनाकर दिल्ली-एनसीआर व मेरठ में सप्लाई करते हैं। वह शनिवार शाम स्कूटी से मेरठ की नील वाली गली सराफा बाजार में गहने देने जा रहे थे।
हाइवे पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोकने के बाद पिस्टल सटाकर गहनों का थैला छीन लिया। थैले में करीब 400 ग्राम सोने के गहने करीब 13 लाख व दो लाख कैश था। सूचना पर सीओ केपी मिश्रा व एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद से पीछे लगे थे लुटेरे, मेरठ की ओर भागे
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर बदमाशों ने व्यापारी को ओवरटेक कर लूट की। माना जा रहा है कि वह गाजियाबाद से ही सराफ के पीछे लगे हुए थे। आशंका जताई है कि लुटेरों को सराफ के पास गहने व कैदी होने की पूरी जानकारी थी। लूट को अंजाम देकर बदमाश मेरठ की भाग गए। बदमाशों ने पीछा किए जाने पर सराफ गोली मारने की धमकी भी दी थी। बदमाशों के जाने के बाद सहमे सराफ ने आसपास के दुकानदारों को लूट के बारे में जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने दीपक को थाने भिजवाया। सीओ केपी मिश्रा के अनुसार पीड़ित से वारदात के बारे में पता किया जा रहा है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।