FIFA: अर्जेंटीना पर लग गया करोड़ों का दांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्डकप में एक महीने के जबरदस्त रोमांच के बाद फाइनल की जंग में करोड़ों का दांव खेला गया है। प्रबल दावेदार ब्राजील को हराते हुए फाइनल में पहुंची जर्मनी की टीम के बावजूद अर्जेंटीना पर सटोरियों का विश्वास बना है।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकेले गुड़गांव में अर्जेंटीना पर 7 करोड़ का सट्टा लगा है। जिसमें अर्जेंटीना को जीत का दावेदार बताया जा रहा है।
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जर्मनी के साथ खिताबी भिड़ंत में अर्जेंटीना पर सटोरियों ने विश्वास दिखाते हुए 2.50 रुपये का भाव खोला है। जबकि जर्मनी के जीत के भाव का 30 पैसे का अंतर रखते हुए 2.80 रुपये रखा गया है।
सट्टा बाजार मेसी हैं गोल्डेन बूट के दावेदार
ब्राजील के नेमार के बाद गोल्डन बूट के दावेदार जर्मनी के मेसी को प्रबल दावेदार बताया गया है। जिसमें मेसी के 5.10 रुपये के भाव खोले गए है। गुड़गांव के एक सटोरिये के मुताबिक देररात को होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर शहर की कई पांच सितारा होटल में मैच देखने का इंतजाम किया गया है जहां पर सट्टे के दांव लगेंगे।
हालांकि, सटोरियों को लेकर पुलिस की भी पैनी नजर बनी हुई। जानकारी के अनुसार जर्मनी और अर्जेंटीना पर अकेले गुड़गांव में सात करोड़ का दांव खेला गया है जो मैच शुरु होने के बाद और भी ज्यादा बढ़ सकता है। दोनों टीमों के भाव को देखते हुए सटोरियों के साथ मैच प्रशंसकों में भी जबरदस्त उत्साह है।