गजबः 'रोनाल्डो' मूव यानि पनीर टिक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के बाद अब फीफा वर्ल्ड कप का फीवर साइबर सिटी के लोगों पर चढ़ने लगा है। इसे भुनाने के लिए नामचीन होटल और रेस्टोरेंट ने तैयारी कर ली है।
यहां शॉकर व फुटबॉल जायके के साथ फीफा वर्ल्ड कप दिखाने का खास इंतजाम किया गया है।
इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग सहित स्पेशल ऑफर लोगों को दिए जा रहे हैं। बस इंतजार 13 जून को फीफा वर्ल्ड कप के शुरू होने का है।
खिलाड़ियों के नाम पर जायकों के मेन्यू
रेस्टोरेंटों में फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम, टीम और उसके शब्दावली से जुड़े कई जायकों के मेन्यू तैयार हैं। वहीं ड्रिंक के नाम फुटबॉल शॉट के आधार पर रखे हुए हैं।
मैच का लुत्फ उठाने के लिए होटलों व रेस्टोरेंट में 3-5 बड़े टीवी स्क्रीन लगाए गए हैं। लोगों को फुटबॉल के रंग में रंगने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर झंडे भी लगाए गए हैं।
मैच शुरू होने से पहले पहुंचने वाले लोगों के लिए वर्चुअल फुटबॉल खेलने का भी इंतजाम है। बीच में ब्रेक लेने वालों के लिए अन्य खेल भी उपलब्ध रहेंगे।
लेकिन मैच तो होंगे देर रात
कई रेस्टोरेंट में छोटे बच्चों के लिए अलग से मेन्यू तैयार किया गया है। सेक्टर-29, डीएलएफ फेज-4 सहित कुछ अन्य जगहों पर फैमिली बॉक्स भी है।
हालांकि, वर्ल्ड कप के मैच देर रात होने से कुछ रेस्टोरेंट संचालक निराश हैं। रात 11 बजे के बाद होने वाले मैचों के लिए अगले दिन रिकॉडिंग दिखाने की व्यवस्था की गई है।
अंडरडॉग्स स्पोर्ट्स बार एंड ग्रील की मैनेजर गुरमीत बताती हैं कि फीफा वर्ल्डकप के लिए अलग से मेन्यू तैयार किया गया है। साढ़े नौ बजे से शुरू होने वाले मैच को लाइव दिखाया जाएगा। रात साढे़ 12 और साढ़े तीन बजे होने वाले मैच को अगले दिन शाम में दिखाया जाएगा।
खाने का सामान है 'रोनाल्डो' मूव
डीएलएफ फेज-4 के रेस्टोरेंट कॉर्डिनेटर महेश कुमार वालिया ने बाताया कि वर्ल्ड कप के मद्देनजर नया मेन्यू शुरू किया गया है।
हमारे ट्रेंड शेफ पांच अलग-अलग तरीके से बनाए शूप व सॉस पेश करेंगे। साथ में मुर्ग मलाई टिक्का, शाही फिश टिक्का, अफगानी मुर्ग और अजवानी मशरूम टिक्का पेश किया जाएगा।
ये हैं कुछ मेन्यू
-डिएगो माराडोना (तंदूरी लेग पीस)
-रोनाल्डो मूव (पनीर टिक्का)
-रॉबिन वेन बैरी (फ्रेश ब्लैक ग्रैप्स जूस)
-मैरी कॉम कूलर (अमृतसरी लस्सी)
-ग्रैनी स्मिथ चिकेन साउसेज
-ब्राजील डेविल्ड चिकेन
-हैट ट्रिक जूस (गाजर व सेब का मिश्रित जूस)
-जैवी बेसिल पिना (पाइन एपल व लाइम जूस)
-डिफेंडिंग चैंपियन (वेजिटेबल शूप)
-गोल (पीपर पिज्जा)
-हाफ टाइम स्पेशल (वोडका, मेलन व ऑरेंज जूस)
-अंडर डॉग्स ओलंपिक (चिकन विथ पनीर)
-विक्ट्री लैप (वोडका विथ पाइन एपल)
-सुपरमैन किक (बच्चों के लिए एपल जूस)
-स्लैप शॉट (पीपर बर्गर)