{"_id":"64ae2e87eb1ef5df330d40a4","slug":"fierce-fire-broke-out-in-car-showroom-in-maya-puri-area-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: माया पुरी इलाके में कार शो रूम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: माया पुरी इलाके में कार शो रूम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद
Wed, 12 Jul 2023 10:14 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:14 AM IST
सार
दिल्ली के माया पुरी इलाके से कार शो रूम में आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा सर्विस सेंटर में आग लगी है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के माया पुरी इलाके से कार शो रूम में आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि बी 53 मायापुरी फेज वन महिंद्रा सर्विस सेंटर में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर दमकल की 19 गाड़ियां मौजूद हैं।
अशोक कुमार जायसवाल, डीएफओ, दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही 19 दमकल की गाड़ियां मौक पर पहुंची। आग को बुझा दिया गया है, कूलिंग का काम जारी है। ये कार का सर्विस सेंटर है और आग पहले माले पर लगी थी। आग लगने के कारण की जांच की जाएगी। किसी की जनहानि की सूचना नहीं है।