फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fest passes were openly sold outside Gargi College

छेड़छाड़ मामलाः गार्गी कॉलेज के बाहर खुलेआम बिक रहे थे फेस्ट के पास

Fri, 14 Feb 2020 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
Fest passes were openly sold outside Gargi College
Gargi College - फोटो : social media

गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में चल रही दक्षिणी जिला पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि युवकों ने कॉलेज में घुसते ही हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया था। युवकों की भीड़ एकदम से कॉलेज में घुसी थी। 

विज्ञापन


युवक गेट पर खड़ी कार के हैंडब्रेक लगे होने के बावजूद कार को धक्का देकर अंदर ले गए थे। जांच में ये भी पता चला है कि कॉलेज के बाहर खुलेआम फेस्ट के पास बिक रहे थे। कॉलेज की छात्राओं ने भी युवकों को पास बांटे थे।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज के गेट पर एकदम से युवकों की भीड़ उमड़ आई। उस समय कॉलेज के गेट पर आई-10 कार खड़ी थी। युवक कार पर चढ़ गए। इसके बाद कॉलेज के गेट पर चढ़कर कुंडी खोल दी और कॉलेज में घुस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक गेट पर खड़ी कार को भी धक्का देकर कॉलेज के अंदर तक ले गए। ये घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में ये भी बात सामने आई है कि गार्गी कॉलेज में फेस्ट से दो दिन पहले डीयू के अन्य कॉलेजों के छात्रों को परिचय पत्र दिखाकर प्रवेश दिया जा रहा था।

फेस्ट वाले दिन के लिए पास जारी किए गए थे। फेस्ट वाले दिन कॉलेज के बाहर कुछ युवक खुलेआम पास बेच रहे थे। पास 100 से 300 रुपये तक में बेचे जा रहे थे। इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि कॉलेज की छात्राओं ने युवकों व अपने दोस्तों को पास बांटे थे। 

पास वाले व्यक्ति के साथ और लोग कॉलेज के अंदर आ गए थे। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि कॉलेज के अंदर 33 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, मगर किसी भी कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में किसी छात्रा के साथ बदसलूकी व छेड़छाड़ होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। 


ऐसे में दक्षिण जिला पुलिस ने जिन दस युवकों को गिरफ्तार किया है उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया है कि उनके पास पास नहीं था। वह बिना पास के ही कॉलेज के अंदर घुस गए थे। इनमें से ज्यादातर छात्र डीयू के पीजीडीएवी, रामानुज, अरविंदो और रामजस व भगत सिंह कॉलेज के छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed