फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ferozpur jhirkas 5 booth will have voting again.

फिरोजपुर झिरका के 5 बूथों पर दोबारा होगा मतदान

Thu, 16 Oct 2014 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 16 Oct 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
Ferozpur jhirkas 5 booth will have voting again.

गुड़गांव के फिरोजपुर झिरका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चार गांवों के पांच बूथों पर मेवात जिला निर्वाचन द्वारा 18 अक्तूबर को पुन: मतदान कराने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


यह रिपोलिंग भाजपा प्रत्याशी आलम मुंडल की शिकायत के आधार पर विधानसभा क्षेत्र के गांव तिगांव के बूथ नंबर 107 व 108, बुचाका के बूथ नंबर 91 और नीमखेडा के बूथ नंबर 101 तथा बडेड के 102 पर इनेलो व कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा एक तरफा वोटिंग कराने की शिकायत पर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी आलम मुंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं ऑब्जर्वर को दी शिकायत में बताया कि फिरोजपुर झिरका विधानसभा के गांव तिगांव, नीमखेडा, बडेड तथा बुचाका में मतदान के दिन उनके सैंकडों वोटरों को दूसरे प्रत्याशी के लोगों ने वोट ना डालने दिया तथा उनके स्थान पर फर्जी वोटिंग करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल से ही पूरे प्रदेश पर नजर बनाए हुए हैं चौटाला

इसको लेकर भाजपा प्रत्याशी संबधित गांवों के लोगों को बृहस्पतिवार को मेवात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं ऑब्जर्वर के समक्ष पेश किया जहां लोगों ने शिकायत की है कि उनके स्थान पर इनेलो व कांग्रेस के समर्थकों ने फर्जी वोट डलवा दिया है।


भाजपा प्रत्याशी की शिकायत के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन गांवों के पांच बूथों पर फिर से मतदान कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि इन सभी बूथों पर मतदान के दिन दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर पत्थार बाजी हुई थी।

जिसको लेकर उक्त सभी गांवों के पांच बूथों पर 18 अक्तूबर शुक्रवार को होने वाली रिपोलिंग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed