{"_id":"5c3e45aab56d1fef5bcd6c4c02618586","slug":"federation-of-noida-industry-will-take-grnoida-authority-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अथॉरिटी ने बिना जमीन के कर दी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अथॉरिटी ने बिना जमीन के कर दी रजिस्ट्री
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Feb 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्री कोर्ट जाएगी। प्राधिकरण ने बीएचएस-12 स्कीम में आवंटियों से पैसे लेकर रजिस्ट्री तक कर दी है, लेकिन अभी तक उसके पास जमीन तक नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में आवंटियों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर नोएडा प्राधिकरण मिक्स लैंडयूज के लिए 6200 रुपये प्रति मीटर शुल्क वसूल करे।
विज्ञापन
अधिक पैसा लेने पर प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ नोएडा और ग्रेनो में फ्री होल्ड प्रॉपर्टी की मांग भी रखी।
इस मौके पर तरुण भारद्वाज, अजय मल्होत्रा, एनपी सिंह, राजीव शर्मा, तरुण तनेजा, विपिन मल्होत्रा, कुलश्रेष्ठ और राजेंद्र शुक्ला शामिल हुए।