फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   February 10 was the hottest day of the year 2025 in Delhi

Delhi Weather: बदला मौसम, साल का सबसे गर्म दिन रहा 10 फरवरी; दिल्लीवासी रहें तैयार, आज भी होगा गर्मी का अहसास

Tue, 11 Feb 2025 06:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Feb 2025 06:17 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज, लोधी रोड व पालम में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। लोगों ने चिलचिलाती धूप में गर्मी का अहसास किया।

विज्ञापन
February 10 was the hottest day of the year 2025 in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी में सूरज के तेवर दिन-प्रतिदिन तेज होते जा रहे हैं। गर्मी आने पहले ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सोमवार का दिन साल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले 31 जनवरी को 27 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज, लोधी रोड व पालम में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। लोगों ने चिलचिलाती धूप में गर्मी का अहसास किया।

विज्ञापन

लोग धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव लेते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम 9.7 डिग्री रहा।

आज भी होगा गर्मी का अहसास
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। रात में स्मॉग छाने की आशंका है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी के मध्य में औसतन तापमान 24 डिग्री-25 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन महीने के अंत तक यह 27-28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

आज से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा
राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से लोगों को मंगलवार से बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक यह स्थिति रहेगी। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 दर्ज किया। सीपीसीबी के अनुसार आनंद विहार, विवेक विहार और सिरी फोर्ट सहित 16 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि नरेला, आया नगर समेत 14 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। वहीं, डीटीयू, बवाना, आईजीआई एयरपोर्ट सहित कई इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई सबसे कम 164 रहा। साथ ही, गाजियाबाद में 172, नोएडा में 192, ग्रेटर नोएडा में 204 और गुरुग्राम में 230 एक्यूआई रहा। सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed