फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father sold his 11 year old daughter and then her married 35 year old man

बाप ने 11 साल की बेटी को 68 हजार में बेचा, 35 साल के शख्स से कराई शादी

Tue, 31 Jul 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 31 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Father sold his 11 year old daughter and then her married 35 year old man
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
रुपयों के लालच में एक पिता ने 11 साल की बेटी का विवाह ढाई महीने पहले 35 साल के शख्स से कर दिया था। गौना (विदाई) लड़की के बालिग होने के बाद करने का वादा करने के बावजूद ससुराल वालों ने उसे वापस नहीं भेजा, तो पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता, बिचौलिये और विवाह करने वाले शख्स को नामजद कर लड़की को मां के सुपुर्द कर दिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, साइट-बी में किराये पर रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा कि उसके पति ओमकार ने अलोनी (बुलंदशहर) निवासी विनोद से कहा था कि उसे रुपयों की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वह उसे रुपये दिला देगा, तो वह अपनी 11 साल की बेटी का विवाह कर देगा। इस पर विनोद ने अलोनी गांव के देवेंद्र (35) से बात कर 11 मई को उसकी बेटी का विवाह कर दिया।

पुलिस का कहना है कि विवाह की एवज में ओमकार को 68 हजार रुपये दिलाए गए। वहीं, लड़की की मां ने बताया कि उससे कहा गया था कि विवाह के बाद गोना (विदाई) लड़की के बालिग होने के बाद किया जाएगा, लेकिन ससुराल वाले एक-दो दिन बाद वापस भेजने की बात कहकर लड़की को ले गए और वापस नहीं भेजा।

ससुराल वालों ने मोबाइल का सिम तोड़ा
पीड़िता की मां ससुराल वालों को फोन कर बेटी को मायके भेजने के लिए कॉल करती थी, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। मां-बेटी को फोन पर बात करने से रोकने के लिए ससुराल वालों ने लड़की के मोबाइल का सिम भी तोड़ दिया।

इसके चलते मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इस संबंध में सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि फिलहाल बाल विवाह के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed