{"_id":"8965f5d226606aa611aa978f91381eb2","slug":"father-s-death-in-a-road-accident-the-son-admitted-in-icu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा आईसीयू में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीमापुरी में शनिवार तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में कुलवंत सिंह (54) की मौके पर ही मौत हो गई। कुलवंत की मौत की खबर जैसे ही 19 वर्षीय बेटे जसविंदर सिंह को मिली, उसकी हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीमापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक राजेंद्र (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कुलवंत परिवार के साथ एच-14, दिलशाद गार्डन में रहते थे। परिवार में बेटा जसविंदर और दो बेटी हैं। वो एलआईसी में काम करते थे। शनिवार को वो किसी काम से पैदल घर से निकले थे।
विज्ञापन
इस बीच सीमापुरी गोल चक्कर के पास उन्हें एक बेलगाम ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद कुलवंत का शव परिजनों को सौंप दिया। सीमापुरी थाना पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन