फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father of a girl in a jail becuse of ravindra a serial killer

जेल में एक पिता भुगत रहा रविंद्र की दरिंदगी की सजा

Thu, 23 Jul 2015 07:55 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
father of a girl in a jail becuse of ravindra a serial killer

निठारी के हैवान से आगे निकल गए दिल्ली के वहशी की कहानी जहां लोगों के अंदर खौफ बढ़ा रही हैं वहीं कुछ ऐसा भी है जिसने सिर्फ दिल्ली पुलिस की ही नहीं बल्कि यूपी पुलिस की खामियों का किस्सा बयां कर रख दिया है।

विज्ञापन


जिस 5 साल की लड़की की हत्या कर उसके साथ गैर इंसानी हरकत कर इस शख्स ने गड्ढे में दफ्न कर दिया था, उसका किस्सा जब खुला तो ऐसी सच्चाई सामने आई जिस पर शायद ही आप विश्वास कर सकें।
विज्ञापन


सीरियल किलर ने बताया कि उसने यूपी के हाथरस के नजदीक एक गांव में एक बच्ची को मारकर उसके साथ कुकर्म किया था, लेकिन जब एक टीवी चैनल ने उस केस की पड़ताल की तो यूपी पुलिस की जांच का गंदा सच सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र के खुलासे ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल

father of a girl in a jail becuse of ravindra a serial killer

जिस लड़की को रवींद्र ने मारा और उसके साथ रेप किया, यूपी पुलिस की कहानी में उस बच्ची का हत्यारा उसका बाप है जो कि अलीगढ़ जेल में ढाई साल से सजा काट रहा है।

आपको बता दें कि रवींद्र ने स्वीकार किया था कि उसने 12 फरवरी 2013 में हाथरस के नजदीक अपन मामा के गांव चंदन नगला में 5 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की, और उसकी लाश गांव के बाहर ही एक गड्ढे में दफन कर दी।

पुलिस की टीम जांचने पहुंची तो वहां एक टीवी चैनल का कैमरा भी पहुंच गया। टीवी कैमरे की नजर से यूपी पुलिस की कारगुजारियों का गंदा सच एक के बाद एक खुलकर सामने आ गया।

बाप काट रहा बच्ची की हत्या में ढाई साल की कैद

father of a girl in a jail becuse of ravindra a serial killer

चंदन नंगला गांव के लोग बताते हैं कि 2013 में एक बच्ची की हत्या हुई थी। जिसके बाद उस लड़की के पिता ने उसकी लाश खोज निकाली। शिवकुमार नाम के लड़की के पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत भी दी।


और तो और वो और उसके चाचा पुलिस के साथ बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर लौट रहे थे। शिवकुमार ने कुछ लोगों पर शक भी जताया था, पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ तो शुरू की लेकिन गिरफ्तार कर लिया खुद शिवकुमार को।

बच्ची की हत्या के सच की फाइल जब खुली तो पता चला कि यूपी पुलिस ने सुबूतों से ज्यादा शिवकुमार की पत्नी के शक को ज्यादा तरजीह दी, जिसमें उसने अपने पति पर ही बच्ची की हत्या का शक जता दिया। हो सकता है आपको ये कहानी फिल्मी सस्पेंस मालूम हो लेकिन ये यूपी पुलिस की कार्रवाई का जीता जागता गंदा सच है।

आगे की कहानी और हैरान करने वाली है

father of a girl in a jail becuse of ravindra a serial killer

इससे आगे की कहानी और ज्यादा हैरान करने वाली है। गांव के लोग बताते हैं कि शिवकुमार पर उसकी पत्नी ने इस वजह से शक जताया था क्योंकि उसका किसी और के साथ अवैध संबंध था।


पति की गिरफ्तारी के बाद शिवकुमार की पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगी थी, और पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में शिवकुमार को ढाई साल की जेल करवा दी।

वहीं अब दरिंदे रवींद्र की कहानी में उस बच्ची का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि दिल्ली में निठारी कांड से भी ज्यादा घिनौना कांड करने वाला ये शख्स खुद है,ना कि उस बच्ची का बाप शिवकुमार।

रवींद्र ने की लाश के साथ हैवानियत पुलिस बोली रेप नहीं हुआ

father of a girl in a jail becuse of ravindra a serial killer

यूपी पुलिस की जांच में एक बेकसूर अलीगढ़ जेल में बंद है तो वहीं पता चला कि पुलिस ने मामले की सही जांच ही नहीं की। बच्ची की हत्या के आरोप में बाप को तो जेल भेज दिया पर सच नहीं खंगाला।

पुलिस के आंकड़ों में जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगी है उसमें कहीं से भी जिक्र नहीं है कि बच्ची के साथ रेप जैसी कोई घटना की गई थी। वहीं रवींद्र साफ-साफ कुबूल कर रहा है कि उसने ही बच्ची की हत्या की।

जिसके बाद उसकी लाश से अपनी हवस मिटाई। रवींद्र ने कहा कि उसने हवस मिटाने के बाद बच्ची को गांव के बाहर एक गड्ढे में दबा दिया,और फिर दिल्ली चला गया। रवींद्र कहता है कि इस घटना के बाद वो कभी अपने मामा के घर नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed