{"_id":"8fc1c5bd82f37ea364fc7ead98481c5d","slug":"father-never-got-the-bike-set-fire-to-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने बाइक नहीं दिलाई तो खुद को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने बाइक नहीं दिलाई तो खुद को आग लगाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 31 Mar 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में तैनात सफाई कर्मचारी अमित (19) ने रविवार दोपहर घर में खुद को आग लगा ली। अमित पिता के बाइक खरीदने के लिए पैसे न देने से नाराज था। गंभीर रूप से झुलसी हालत में परिजनों ने उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कविनगर डी ब्लाक में डबल पानी की टंकी के पास अमित परिवार केे साथ रहता है। पिता सुरेश नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं, जबकि अमित कमला नेहरू नगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमित ने 15 हजार रुपये में किसी बाइक का सौदा कर लिया था। वह पिता से बाइक के लिए पैसे मांग रहा था। पिता के मना करने से वह नाराज था।
विज्ञापन
रविवार को माता-पिता बाजार गए थे। घर में अमित की छोटी बहन थी। दोपहर करीब दो बजे उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।