{"_id":"d42e489c2d5ad10c3a9dc8d57047fcae","slug":"father-murder-for-property-in-greater-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए रिश्तों को किया शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के लिए रिश्तों को किया शर्मसार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 17 Oct 2014 07:18 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक ने जमीन और पैसों के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूक से पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अपने बेटे और सालों के साथ मौके से फरार है।
विज्ञापन
सीओ डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि जेवर स्थित गोविंदगढ़ गांव में राधाचरण (70) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुरेश उर्फ भूरा उनसे अलग रहता है जबकि उनका छोटा बेटा गुलवीर राधाचरण के साथ ही रहता है। पिछले दिनों राधाचरण ने अपनी 11 बीघा जमीन बेची थी। उस रकम से कुछ जमीन ली थी लेकिन उसका बैनामा छोटे बेटे के नाम ही कराया था।
विज्ञापन
बाकी बची धनराशि को भी उसने अपने छोटे बेटे के पास ही रखी थी। इसी बात से गुस्साए बडे़ बेटे सुरेश उर्फ भूरा अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर अपने भाई के घर गया। उसका भाई तो घर पर नहीं मिला लेकिन पिता बरामदे में लेटे हुए थे। आरोप है कि सुरेश ने बंदूक से गर्दन पर गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि बुजुर्ग के बेटे गुलवीर की ओर से कोतवाली में अपने भाई, भतीजे और भाई के तीन सालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।