फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father killed his son for loan in delhi

कर्ज से परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे को ही उतार दिया मौत के घाट

Tue, 23 Oct 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Father killed his son for loan in delhi
आरोपी - फोटो : amar ujala

बाबा हरिदास नगर इलाके में कर्ज की वजह से तनाव में आकर बेटे की हत्या करने के आरोपी सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश (54) को पुलिस ने बहादुरगढ़ सब्जी मंडी के पास से दबोचा है। तबीयत बिगड़ने पर आरोपी को पुलिस ने राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल में रेफर किया गया है। खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने सात साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 19 अक्तूबर को राव तुलाराम अस्पताल से सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सात साल के मासूम के शव को कब्जे में ले लिया था। शव की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन


बच्चे की मां ने पुलिस को बताया था कि वह पड़ोस में कपड़ा प्रेस करने के लिए आयरन लेने गई थी। जब वह लौटी तो उसका पति दीपक के मुंह पर कंबल डालकर उसे दबा रहा था। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर दो लाख रुपये का था कर्ज

जांच में पता चला कि आरोपी ओमप्रकाश सब्जी बेचता है। उसपर दो लाख रुपये का कर्ज हो गया था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में छह टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि आरोपी ओमप्रकाश जींद हरियाणा का रहने वाला है। 

21 अक्तूबर को पुलिस ने सूचना पर ओमप्रकाश को बहादुरगढ के सब्जी मंडी के पास से दबोच लिया। उसकी हालत काफी खराब थी। पूछताछ में पता चला कि वारदात के बाद उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसे लगातार उल्टियां हो रही थी। 

पुलिस ने उसे राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह कर्ज की वजह से तनाव में था। वह अपने बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की थी। लेकिन ऐनवक्त पर उसकी पत्नी आ गई थी और वह जहरीला पदार्थ खाने के बाद वहां से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed