फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father killed his daughter and then committed suicide In Greater Noida

जमीन पर मिली संजना की लाश: प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता, कर दिया बेटी का कत्ल; फिर खुद फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 28 Jul 2025 11:44 AM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से पिता नाराज था, इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
father killed his daughter and then committed suicide In Greater Noida
पिता और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा नई कॉलोनी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधार कुमार का कहना है कि सोमवार सुबह कासना कोतवाली पर डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है और पास में एक युवती का शव भी पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति पंखे से फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके पास ही एक युवती मृत अवस्था में पड़ी थी।

विज्ञापन

बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज था पिता
मृतक की पहचान वाजिदपुर थाना जगनेर आगरा के अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह सिरसा नई कॉलोनी में खुद का मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। मृत युवती की पहचान अशोक कुमार की बेटी संजना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की, जिसमें यह सामने आया कि संजना का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे अशोक कुमार नाराज थे।

बेटी की हत्या के बाद की आत्महत्या
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि इसी बात को लेकर अशोक कुमार ने पहले गुस्से में आकर अपनी बेटी संजना की हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तहकीकात की जा रही है। अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। 

परिवार में चल रहा था तनाव
पुलिस के मुताबिक, परिवार में बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस अभी अन्य कोणों से भी जांच कर रही है, जिसे घटना की सच्चाई पूरी तरह से सामने आ सके। घटना से गांव और परिवार में शोक का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि अशोक कुमार शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed