फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father filed fraud case on his son and daughter in law

बुजुर्ग पिता ने बेटे और बहू पर किया मुकदमा

Sun, 02 Feb 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 02 Feb 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
father filed fraud case on his son and daughter in law

नोएडा में एक बुजुर्ग पिता ने बेटे और बहू पर धोखाधड़ी से मकान अपने नाम कराने के साथ ही 11 लाख की एफडी कैश कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पिता ने बेटे के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दी। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली सेक्टर-24 थाना पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-52 के सी ब्लॉक में बुजुर्ग जयप्रकाश गर्ग अपनी विकलांग बेटी डॉली के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सेक्टर-41 में रहता है, जबकि छोटा बेटा अजय अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-61 में प्रतीक सोसायटी में रहता है।
विज्ञापन


जयप्रकाश गर्ग ने शिकायत दी कि उनका पब्लिकेशन का व्यापार था, लेकिन बीमार होने पर उन्होंने यह बंद कर दिया। डॉली की देखरेख के लिए जयप्रकाश गर्ग ने साढे़ चार लाख व छह लाख अट्ठाइस हजार रुपये की दो एफडी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 2012 के अक्तूबर में वह बीमार हो गए थे। इसी बीच उनके छोटे बेटे और बहू ने धोखाधड़ी से विकलांग बहन की दोनों एफडी कैश करा ली। इसके बाद उसने बहन का ध्यान रखने का वादा कर घर भी अपने नाम करा लिया।

उन्होंने बताया कि घर अपने नाम कराते ही बेटा पूरी तरह बदल गया। इसके बाद पीड़ित पिता को बेटी के नाम की एफडी टूटने का पता लगा। उन्होंने जब इसकी जानकारी मांगी तो बेटे ने उनके साथ मारपीट कर घर में रखी तीन लाख रुपये की ज्वैलरी भी लेकर निकल गया।


उन्होंने कई बार थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 में पिता की शिकायत पर बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed