फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father died after he gave Insecticide to his children in munka

बच्चों को दूध में कीटनाशक मिलाकर पिलाने के बाद पिता ने भी पिया जहरीला पदार्थ, मौत

Tue, 30 Jul 2019 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
father died after he gave Insecticide to his children in munka
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

मुंडका के बक्करवाला गांव में घरेलू कलह के बाद एक माह पहले पत्नी के मायके जाने से परेशान एक युवक ने रविवार शाम अपने दो बच्चों को पिलाकर खुद भी पी ली। तीनों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस युवक की पत्नी और उसके परिवार वालों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मूलत: रोहतक, हरियाणा निवासी अशोक (35) के रूप में हुई है। अशोक अपनी पत्नी कविता और 12 साल की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ बक्करवाला गांव, दिल्ली में रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। रविवार को पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अशोक के घर पहुंचा। उसने अशोक को आवाज लगाई। लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद पड़ोसी कमरे के अंदर पहुंचा। जहां उसने अशोक और उसके दोनों बच्चों को अचेतावस्था में पाया। पड़ोसी ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों बच्चों के हालत में अब सुधार हो रहा है। जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद की वजह से अशोक की पत्नी एक माह पहले उसे और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को मौके से दूध का ग्लास और कीटनाशक का बोतल मिला है। पुलिस को आशंका है कि अशोक ने दूध में कीटनाशक मिलाकर बच्चों को देने के बाद खुद भी पी लिया होगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed