{"_id":"6a58fdf012e974233405be55","slug":"father-and-sons-beat-up-a-policeman-after-being-asked-to-remove-their-cart-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146170-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेहड़ी हटाने को कहा तो पिता-पुत्रों ने मिलकर पुलिसकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेहड़ी हटाने को कहा तो पिता-पुत्रों ने मिलकर पुलिसकर्मी को पीटा
विज्ञापन
-पुलिस ने आरोपी पिता व एक बेटे को गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी
-पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज, सीसीटीवी से पड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लक्ष्मी नगर इलाके में पुलिस बूथ के पास अशोक और उसके दो बेटों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पीड़ित सिपाही सचिन ने आरोपियों को रेहड़ी हटाने के लिए कहा था, इस पर वह भड़क गए। पुलिस ने पीड़ित सचिन की शिकायत पर केस कर आरोपी अशोक और उसके एक बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सिपाही शकरपुर थाने में तैनात है। 14 जुलाई को वह आरोपी को कोर्ट ले जा रहा था।
शकरपुर पुलिस बूथ के पास पहुंचने पर उसने उसने देखा कि अशोक अपनी छोले-भटूरे की रेहड़ी गलत तरीके से फुटपाथ पर लगा रहा था। इस बात पर सचिन ने उनको रेहड़ी हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह सचिन भागकर पुलिस बूथ पर पहुंचा और मदद के लिए बाकी पुलिस कर्मियों को बुलया। मौके पर ही अशोक और उसके बेटे राहुल को काबू कर लिया गया। दूसरे बेटे की तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ ड्यूटी के दौरान हमला और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।