{"_id":"c241eec4bf57125ca319d278e69ddba9","slug":"farmers-warned-to-stop-land-acquisition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण लटकाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण लटकाने की चेतावनी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 23 Dec 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में नहरपार के किसानों ने पुरानी भूमि अधिग्रहण नीति से जमीन अधिग्रहण के नोटिस को स्वीकार न करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इससे ग्रेटर फरीदाबाद में बनने वाले कमर्शियल सेक्टर (सेक्टर-79) पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
पिछले दिनों हुडा ने ग्रेफ में कमर्शियल सेक्टर के लिए 335 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने के लिए किसानों को सेक्शन चार का नोटिस जारी किया था।
ग्रेफ किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ के साथ किसानों ने बृहस्पतिवार को बैठक की।
इसमें जमीन अधिग्रहण के लिए पुरानी नीति से जारी किए जाने वाले सभी नोटिसों का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया।