फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   farmers troubling to get money of their wheat sales

पहले खरीद में देरी, अब पैसे के लिए परेशानी

Tue, 12 Apr 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
farmers troubling to get money of their wheat sales
गेहूं मंडी - फोटो : अमर उजाला

इस साल शुरू से ही किसान गेहूं खरीद को लेकर परेशान हैं। अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं खरीद की प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। खरीद शुरू हुई तो अब किसानों को उनकी फसल का पैसा नहीं मिल रहा है। भुगतान नहीं होने से मंडियों में समस्या खड़ी हो गई है। छह दिन पहले बेचे गए गेहूं का भुगतान किसानों को आज नहीं हो पाया है, जबकि ऑनलाइन व्यवस्था के तहत तीन दिन के अंदर भुगतान का नियम है।

विज्ञापन


खरीद एजेंसियों के ढुलमुल रवैये के कारण अनाज मंडी की व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। मंडियों और खरीद केंद्र से बोरियों का उठान न होने से चारों ओर गेहूं-गेहूं ही नजर आने लगा है। वारदाना मंडी तक नहीं पहुंचने से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


एफसीआई और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भुगतान के मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं। आढ़तियों ने बताया कि पांच अप्रैल को एफसीआई ने गेहूं की खरीद की थी। छह दिन बाद भी भुगतान नहीं किया गया। यही हाल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का है। एजेंसी ने छह अप्रैल को खरीद की। लेकिन वह भी भुगतान करने में असमर्थता जाहिर की जा रही है। आढ़तियों को भुगतान न होने से वे किसानों की रकम अटक गई है। गेहूं बेचने के बाद भी किसान मंडी में डटे हुए हैं या फिर रोजाना अपनी रकम के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इस कारण किसानों में रोष भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो सरकारी एजेंसियों ने गेहूं की समय से खरीद शुरू नहीं की। खरीद शुरू हुई तो भुगतान नहीं हो पा रहा है। एजेंसियों से पैसा न मिलने का हवाला देकर आढ़ती भी हाथ खड़े कर रहा है।- ज्ञानप्रकाश, गांव नंगला भीकू


सरकारी एजेंसियां गेहूं का भुगतान करने में आनाकानी कर रही हैं। भुगतान न होने के कारण नई फसल में दिक्कत आ रही हैं। सोचा था कि पैसे सही समय पर मिलेंगे तो कुछ घर का सामान भी खरीद लूंगा।- हरजीवन, गांव घघौला


आज वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने भुगतान कर दिया है। लेकिन एफसीआई और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अभी भी भुगतान अटकाए हुए है। आढ़ती परेशान हैं।- सुनील भारद्वाज, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed