फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers resumed movement from bhatta-Parasul.

भट्टा-पारसौल से फिर शुरू होगा आंदोलन

Fri, 23 Jan 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 23 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers resumed movement from bhatta-Parasul.

आगामी 15 फरवरी से भट्टा-पारसौल गांव से एक बार फिर किसान आंदोलन की शुरुआत होगी। किसान तीन मुख्य मांगों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

विज्ञापन


इस आंदोलन का नेतृत्व 7 मई 2011 में भट्टा-पारसौल कांड के हीरो रहे किसान नेता मनवीर तेवतिया द्वारा किया जाएगा। किसानों ने प्रस्तावित आंदोलन के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


किसानों द्वारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। 7 मई 2011 के आंदोलन के दौरान जेल जाने वाले आंदोलनकारियों के साथ-साथ इलाहाबाद, कानपुर, बनारस इटावा और कन्नौज समेत कई जिलों के किसान भी इसमें शामिल रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता ने बताया कि 15 फरवरी को भट्टा गांव के किरण पाल के खेत से आंदोलन शुरू किया जाएगा जो मुख्य रूप से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ  होगा।

किसानों की मुख्य तीन मांगें भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और मीट निर्यात बंद करने को लेकर ये आंदोलन होगा। मांगों के बारे में बताते हुए मनवीर तेवतिया ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आधी जमीन को छोड़कर बाकी जमीन का अधिग्रहण किया जाना चाहिए।

छोड़ी गई जमीन को प्राधिकरण विकसित करेगा। किसान की अधिग्रहित जमीन को बिल्डर को बेचते समय जमीन की कीमत का 60 प्रतिशत किसान को देना होगा। सरकार ने मीट निर्यात के लिए जो केंद्र बनाए हैं उन्हें बंद करना होगा। इन मांगों से केंद्र सरकार को अवगत कराने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed