{"_id":"614d89558ebc3e09c641d8e2","slug":"farmers-protest-rakesh-tikait-urge-us-president-joe-biden-to-keep-concerns-of-indian-farmers-in-front-of-pm-modi-during-their-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: कृषि कानूनों को लेकर राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से लगाई गुहार, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: कृषि कानूनों को लेकर राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से लगाई गुहार, कही ये बात
Fri, 24 Sep 2021 01:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:46 PM IST
सार
दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका में है और शुक्रवार को वह राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति को ट्वीट के माध्यम से आग्रह किया है कि वह किसानों के मुद्दों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बैठक में उनके सामने रखें।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : राकेश टिकैत के ट्विटर अकाउंट से
विस्तार
केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर बीते 10 महीने से लाखों किसान दिल्ली की कई सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार ये तीनों कानून वापस ले ले तो किसान अपना आंदोलन खत्म कर देंगे लेकिन इसके बावजूद अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकला है। इस बीच किसान आंदोलन के बड़े नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से एक गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति से ट्वीट के माध्यम से आग्रह किया
दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका में है और शुक्रवार को वह राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति को ट्वीट के माध्यम से आग्रह किया है कि वह किसानों के मुद्दों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बैठक में उनके सामने रखें।
विज्ञापन
बीते 11 महीने में 700 किसान आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके
राकेश टिकैत ने लिखा, प्रिय पोटस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल) हम भारतीय किसान मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते 11 महीने में 700 किसान आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके हैं। हमें बचाने के लिए ये तीन काले कानून रद्द होने चाहिए। कृपया आप प्रधानमंत्री मोदी से मिलते वक्त हमारी चिंताओं को उनके सामने रखिएगा।
विज्ञापन
टिकैत ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'हम अमेरिका में रहनेवाले सभी भारतीयों से अपील करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के लिए वहां होंगे। अमेरिका में सभी भारतीयों को अपने वाहनों पर 'किसानों' का झंडा और 'नो फार्मर नो फूड' का बैनर लगाना चाहिए तथा किसानों के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए।
पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को कहा- धन्यवाद
भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि राजनीतिक दलों के साथ मंच साझा नहीं करेंगे