फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: कृषि मंत्री की किसानों संग बैठक पर किसान नेता का पलटवार, वो नकली संगठन बनाकर ला रहे हैं

Tue, 22 Dec 2020 09:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Dec 2020 09:27 PM IST
खास बातें

कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच किसानों का आंदोलन आज 27वें दिन में प्रवेश कर चुका है। दिल्ली की हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी से बचने के लिए आंदोलनरत किसान अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। वहीं किसानों की रिले भूख हड़ताल जो सोमवार से शुरू हुई है, मंगलवार को भी जारी है। आंदोलन के चलते आज भी दिल्ली की कई सीमाएं और रास्ते बंद हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
farmers protest live updates 22 December kisan andolan farmers on relay hunger strike singhu tikri ghazipur chilla border closed
Narendra Singh Tomar - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

09:25 PM, 22-Dec-2020

वो नकली संगठन बनाकर ला रहे हैं: संधू

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की आज किसान संगठनों के साथ हुई बैठक पर किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि वो नकली संगठन बनाकर ला रहे हैं, आरएसएस का अपना किसान संगठन है उनसे मीटिंग क्यों नहीं हुई? हमें कोई जल्दी नहीं है पंजाब और हरियाणा में हमारी गिनती बढ़ रही है। देश में आंदोलन फैल रहा है।

09:09 PM, 22-Dec-2020

-किसानों की आड़ में हो रही राजनीति: सुरेंद्र सिंह

यूपी के बलिया जिले के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन, किसानों का नहीं बल्कि राजनीतिक दलों का आंदोलन बन गया है। इसका संचालन कांग्रेस, सपा, बसपा और वामपंथी दलों के हाथ में चला गया है। इससे असली किसानों का कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन
08:49 PM, 22-Dec-2020

लोकतंत्र में इससे निदंनीय और कुछ नहीं हो सकता: हरसिमरत कौर

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की एजेंसियां इनकम टैक्स को लेकर हमारे आढ़ती भाईयों के घरों, दफ़्तरों पर रेड कराकर उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रही हैं। एक लोकतंत्र में इससे निदंनीय और कुछ नहीं हो सकता। 
 
08:41 PM, 22-Dec-2020

'किसानों के विरोध को कमजोर करने के लिए गैरकानूनी तरीके से छापेमारियां'

पंजाब के आढ़तियों पर आयकर विभाग की छापेमारियों को भद्दी चाल बताते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री सिंगला ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही कि आढ़ती भाईचारे की तरफ से किसानों को पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है। किसानों के विरोध को कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर गैरकानूनी तरीके अपनाते हुए छापेमारियां की जा रही हैं। भाजपा नेता आढ़तियों और किसानों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे संबंधों को खत्म करने में सफल नहीं होंगे। उन्होंने आढ़ती भाईचारे को भरोसा दिया है कि इस मुश्किल की घड़ी में पंजाब सरकार और कांग्रेस उनके साथ डटकर खड़ी है।
08:26 PM, 22-Dec-2020

'यह विरोध किसानों के बनते हक मिलने के बाद ही खत्म होगा'

पंजाब के शिक्षा मंत्री किसान दिवस के अवसर पर अपने किसानों और आढ़तियों की मांगों के समर्थन में और भाजपा की केंद्र सरकार के खेती कानूनों के विरुद्ध भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि केंद्र सरकार और इसकी लोक विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुटता के साथ खड़े हों। सिंगला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और इसके साथ जुड़े वर्गों में आपसी फूट डालने की भद्दी चालें चल रही हैं लेकिन किसानों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। यह विरोध किसानों के बनते हक मिलने के बाद ही खत्म होगा।
08:04 PM, 22-Dec-2020

किसान दिवस पर भूख हड़ताल करेंगे पंजाब के शिक्षा मंत्री

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब के शिक्षा मंत्री भी उपवास भूख हड़ताल करेंगे। किसानों की भूख हड़ताल को शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने समर्थन दिया है। उन्होंने ट्वीट कर किसान दिवस पर किसानों के साथ भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। सिंगला ने कहा है कि भाजपा सरकार आढ़तियों और किसानों के पीढ़ियों के संबंधों को खत्म करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:53 PM, 22-Dec-2020

कृषि कानून ठीक हैं: चौधरी राम कुमार 

कृषि मंत्री के साथ बैठक के बाद इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राम कुमार वालिया ने कहा कि कानून ठीक हैं लेकिन जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं उनको दूर करने की जरूरत है, 90 फीसदी किसानों ने कानून नहीं पढ़ा है। मेरा प्रदर्शनकारियों से आग्रह है कि आंदोलन में राजनीति हावी न होने दें। 
 
07:42 PM, 22-Dec-2020

दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, हाईवे पर नोकझोंक

आपको बता दें कि बरेली और आसपास के किसान का जत्था मंगलवार को दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने किसानों को मिलक में हाईवे पर एक ढाबे के पास रोक लिया। काफी देर तक बातचीत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच करने का एलान कर दिया। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन वो आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर रुट डायवर्ट कर दिया था। हाईवे पर एक तरफ से ट्रैफिक चल रहा था। इस दौरान मिलक से लेकर मुरादाबाद की सीमा तक पुलिस तैनात रही। जीरो प्वाइंट (मुरादाबाद की सीमा) पर भी पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान आगे बढ़ गए। बरेली की ओर किसानों के जत्था आने की सूचना पुलिस को सोमवार की रात ही मिल गई थी। हाईवे पर पुलिस पूरी रात मुस्तैद रही। एसपी शगुन गौतम ने भी देर रात हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया था।
07:33 PM, 22-Dec-2020

किसानों ने नेशनल हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन किया

दिल्ली जाने रोकने पर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने नेशनल हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान किसान उग्र हो गए और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ किसानों ने मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर हमला बोल दिया। किसानों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस को धक्का देते हुए दिल्ली की ओर बढ़ गए। किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
07:22 PM, 22-Dec-2020

किसानों के साथ धक्का-मुक्की में गिर गए मुरादाबाद के एसएसपी

किसानों के साथ धक्का-मुक्की में मुरादाबाद के एसएसपी गिर गए, जिससे उनको हल्की खरोंच आई है। बाद में रामपुर से एसपी शगुन गौतम उनको अपनी कार में बैठाकर मूंढापांडे स्थित टोल प्लाजा पर ले गए। टोल प्लाजा पर किसानों को रोकने के लिए रामपुर और मुरादाबाद की पुलिस तैनात है। मंगलवार को रामपुर से होकर बरेली, पीलीभीत और पूरनपुर के किसानों का जत्था गुजर रहा था।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed