फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलनः सीएम खट्टर ने की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह से मुलाकात, राकेश टिकैत का 26 जनवरी को लेकर नया एलान

Sat, 19 Dec 2020 10:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Dec 2020 10:25 PM IST
खास बातें

कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने के लिए दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन आज 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। कड़ाके की ठंड और अपनों की जान भी किसानों का इरादा नहीं डिगा सकी है। किसानों का कहना है कि चाहे कितनी ही ठंड क्यों न पड़े हम यहां से तब तक वापस नहीं जाएंगे जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती। वहीं आंदोलन के चलते आज भी दिल्ली के कई बॉर्डर बंद हैं और कई रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
farmers protest live updates 19 december kisan andolan farmers adamant on their demand singhu tikri chilla ghazipur and other borders close supreme court government
गाजीपुर बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:24 PM, 19-Dec-2020

'अन्नदाता को आतंकवादी और खालिस्तानी बताने वालों को शर्म आनी चाहिए'

बलराज कुंडू ने कहा कि ऐसे नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो अन्नदाता को आतंकवादी और खालिस्तानी बता रहे हैं। उनको शायद इस बात का इल्म नहीं है कि वे जिस आटे से बनी रोटियां खाते हैं उसे उगाने में किसानों को अपने खेतों में खून पसीना एक करना पड़ता है। 
 
10:01 PM, 19-Dec-2020

अहंकार में डूबी सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान लेना बंद करे: कुंडू

बलराज कुंडू ने कहा कि अहंकार में डूबी सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान लेना बंद करे वरना परिणाम ठीक नहीं होंगे। कर्मयोगी किसान भीषण शीत लहर में खुले आसमां के नीचे बीच सड़क पर बैठा है और भाजपा के नेता मुद्दे से भटकाने के लिए उपवास करने का ड्रामा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
09:50 PM, 19-Dec-2020

केंद्र सरकार तुरंत किसानों से माफी मांगे: कुंडू

बलराज कुंडू ने कहा कि यह क्रांति आज उस मुकाम पर पहुंच चुकी है जहां से वापसी का सिर्फ एक ही रास्ता है और वह रास्ता है केंद्र सरकार तुरंत किसानों से माफी मांगते हुए सभी मांगें स्वीकार कर तीनों काले कानूनों को रद्द कर एमएसपी की गारंटी का नया कानून बनाए। 
09:32 PM, 19-Dec-2020

'किसानों के हक नहीं मिलने तक हम ऐसे ही मजबूत होकर डटे रहेंगे'

बलराज कुंडू ने कहा कि किसानों के हक नहीं मिलने तक हम ऐसे ही मजबूत होकर डटे रहेंगे। संत बाबा राम सिंह सिंघडा वाला की शहीदी समेत जितनी भी शहादत हुई हैं वे कभी व्यर्थ नहीं जाएंगी। उन्होंने सभी किसान नेताओं से भेंट कर विस्तार से चर्चा की और कहा कि किसान आंदोलन आज महज एक आंदोलन ना होकर क्रांति का रूप ले चुका है। 
09:17 PM, 19-Dec-2020

किसानों का हौंसला बढ़ाने कुंडली बॉर्डर पहुंचे निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू

महम विधायक बलराज कुंडू शनिवार को कुंडली बॉर्डर स्थित किसानों के धरने में पहुंचे और किसान भाइयों की हौंसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मजबूती के साथ इस मोर्चे पर डटे रहना है, मैं और मेरे तमाम साथी टिकरी बॉर्डर पर किसानों के साथ पूरी मजबूती के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।
08:42 PM, 19-Dec-2020

पंजाब के किसानों से अपील करता हूं कि वे सतलुज यमुना लिंक नहर मामले पर गंभीरता से विचार करें: खट्टर

हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा कि मैं पंजाब के किसानों से अपील करता हूं कि वे सतलुज यमुना लिंक नहर मामले पर गंभीरता से विचार करें। हरियाणा के किसान सिंचाई की कमी से जूझ रहे हैं। मैंने इस मुद्दे को उठाया है। हम मांग करते हैं कि एसवाईएल नहर का निर्माण पूरा होना चाहिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:24 PM, 19-Dec-2020

इस मुद्दे को जल्द हल होना चाहिए: खट्टर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में बात हो सकती है। इस मुद्दे (किसानों के विरोध) का हल चर्चा के माध्यम से निकलेगा। खट्टर ने कहा कि मैंने कृषि मंत्री से कहा है कि इस मुद्दे को जल्द हल किया जाना चाहिए। 
 
07:43 PM, 19-Dec-2020

सीएम खट्टर ने की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके आवास पर मुलाकात की।
 
 
07:36 PM, 19-Dec-2020

तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं: बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि निश्चित रूप से तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी से हमने अपील भी की है। NDA गठबंधन में होने के नाते मैंने पत्र भी लिखा कि अगर आप इन्हें वापस नहीं लेंगे तो हम NDA के समर्थन पर पुनर्विचार करेंगे।   
   
 
07:27 PM, 19-Dec-2020

हनुमान बेनीवाल ने तीन संसदीय समितियों से इस्तीफा दिया

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में तीन संसदीय समितियों से इस्तीफा दे दिया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed