फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers knock on Delhi borders, more than 50 protesters detained at Ghazipur border

Kisan Andolan : दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की दस्तक, गाजीपुर बॉर्डर पर 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

Fri, 16 Feb 2024 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 05:06 AM IST
सार

यूपी से 50 से ज्यादा किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए और धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने इन किसानों को हिरासत में लेकर यूपी पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Farmers knock on Delhi borders, more than 50 protesters detained at Ghazipur border
गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे किसान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की सीमाओं पर बृहस्पतिवार को कुछ किसानों ने दस्तक दी। यूपी से 50 से ज्यादा किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए और धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने इन किसानों को हिरासत में लेकर यूपी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, कुछ किसान जींद से टिकरी बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। हालांकि, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था जोन-एक) मधुप तिवारी ने टिकरी बॉर्डर पर किसी भी किसान के पहुंचने से इनकार किया है। इधर, हरियाणा से लगे बॉर्डर सील होने से आसपास के इलाकों में दिनभर जाम लगा रहा, लेकिन यूपी के बॉर्डर पर वाहन चालकों को बुधवार की तरह राहत मिली। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था जोन-दो) रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि यूपी से करीब 50 किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए थे। ये किसान पांच अलग-अलग वाहनों के जरिये आए थे। किसानों ने दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन सभी को बॉर्डर से पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद यूपी पुलिस को इन्हें सौंप दिया गया। किसानों ने छोटे-छोटे ग्रुप में दिल्ली आना शुरू कर दिया है। इस कारण सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है। सिंघु, टिकरी, लामपुर व औचंदी बॉर्डर पूरी तरह सील हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त फोर्स लेकर चल रहे पुलिस आयुक्त
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सीमाओं की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है। वे रोजाना सीमाओं पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ अतिरिक्त फोर्स की तीन कंपनियां हैं। इनमें से दो कंपनियां पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात जवानों से तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर सील होने से रेंगते रहे वाहन
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सिंघु, टीकरी, लामपुर व औचंदी बॉर्डर पूरी तरह सील किए हुए है। यहां का ट्रैफिक अन्य मार्गों पर परिवर्तित किया गया है। इस कारण बाहरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली में दिनभर वाहन रेंगते रहे। हालांकि विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार को ट्रैफिक जाम कम था। लोगों को पता लग गया है कि कौन-कौन से मार्ग बंद हैं। इस कारण लोगों ने वहां जाना बंद कर दिया है।

सिंघु बॉर्डर पर थोड़ी राहत लेकिन जाम से मुक्ति नहीं 
बृहस्पतिवार को सिंघु बॉर्डर से आने-जाने में थोड़ी राहत मिली, लेकिन जाम से मुक्ति नहीं मिली। यहां से गुजरने वाले लोगों ने बताया कि शाम के समय  बॉर्डर के तरफ जाते समय भलस्वा के पास ज्यादा बैरिकेडिंग नहीं मिली। इस कारण वाहन जल्द निकल गए। हालांकि, लौटते समय इसी जगह पर भीषण जाम दिखा। लोगों को घंटों पैदल चलना पड़ा।

गैंगस्टर के आंदोलन में उतरने से बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाई गई
किसान आंदोलन के समर्थन में गैंगस्टर लक्खा सिधाना के उतरने से पुलिस ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को सिधाना का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह किसानों को उकसाते हुए दिख रहा है। सिधाना पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिधाना 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हिंसा के मामले में सक्रिय था। वह दीप सिद्धू का दोस्त था और अब उसकी जगह किसानों का नेतृत्व करना चाह रहा है। वीडियो सामने आने से पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है।

किसानों के ट्रेन से दिल्ली पहुंचने की खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली के तमाम रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शक होने पर यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। सभी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन से उतरने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। स्टेशनों व प्लेटफार्म पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रियों पर निगरानी रख रही है। किसानों के ट्रेनों से पहुंचने की सूचना है।

औचंदी बॉर्डर पर प्रदर्शन करेंगे दिल्ली के किसान
राजधानी के किसान शुक्रवार को औचंदी बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली के किसानों ने भारत बंद का समर्थन किया है। शुक्रवार को कोई काम नहीं करेगा। औचंदी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए। किसान अपना हक मांग रहे हैं।  इधर, टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर के व्यापारियों का कहना है कि प्रदर्शन को देखते हुए रास्ते बंद कर दिए गए हैं जिससे काम प्रभावित हो रहा है।


व्यापारी केवल उम्मीद कर सकते हैं कि रास्ता खुले तो काम फिर से चालू हो। टिकरी बॉर्डर के व्यापारी सुभाष जग्गा का कहना है कि किसान और सरकार के बीच बैठक चल रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि बैठक का कोई अच्छा परिणाम निकले। यदि किसानों का प्रदर्शन इसी तरह से चलता रहा तो सभी के लिए मुश्किल हो जाएगा। व्यापारी लगातार किसानों से प्रदर्शन को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सिंघु बॉर्डर के व्यापारियों का कहना है कि प्रदर्शन को देखते हुए संस्थानों को बंद कर दिया गया है। जब तक रास्ता नहीं खुलेगा काम फिर से रफ्तार नहीं पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed