फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers hold protest near DND flyway toll gate demanding compensation in lieu of land acquisition

डीएनडी पर किसानों का धरना खत्म, ट्रैफिक हुआ सामान्य, सीएम से मिलकर रखेंगे बात

Sat, 02 Feb 2019 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Feb 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers hold protest near DND flyway toll gate demanding compensation in lieu of land acquisition
डीएनडी पर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जमीन अधिग्रहण की जांच के समर्थन में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दिल्ली कूच करने निकले किसानों का काफिला जाम का सबब बन गया। हालांकि जब डीएम बीएन सिंह और एसएसपी ने किसानों से मिलकर बात की तो किसान मान गए। डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह सीएम से मिलकर उनकी बात सामने रखेंगे जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। डीएनडी फ्लाईवे के टोल प्लाजा के पास किसानों की भारी भीड़ जुटने से जहां डीएनडी बंद कर दिया गया था, वहीं इसी वजह से आसपास के इलाकों में जाम भी लग गया था।

विज्ञापन


लेकिन अब ट्रैफिक सामान्य हो गया है और डीएनडी को भी खोल दिया गया है जहां से यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। किसानों के दिल्ली पड़ाव की खबर ने शुक्रवार को भी दिनभर पुलिस को परेशान रखा था और आज भी दोपहर तक वही हाल था। गौरतलब है कि देर रात तक किसान डीएनडी पर जमे थे और आज सुबह फिर सुबह डीएनडी टोल गेट के पास किसानों का बड़ा हुजूम जमा हो गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10 बजे किसानों को नोएडा पहुंचना था। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की थी। ट्रैक्टर, ट्रॉलियों में सवार किसान शाम करीब चार बजे डीएनडी फ्लाईवे पर पहुंचे। किसान नेता मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में जेवर से वाया एक्सप्रेसवे नोएडा पहुंचे किसानों से यातायात व्यवस्था बिगड़नी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने किसानों को अपनी सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। इस कारण डीएनडी से लेकर रजनीगंधा चौराहा, टी-सीरीज चौराहा और हरौला, डीएससी मार्ग, फिल्म सिटी फ्लाईओवर, सेक्टर-18 तक लंबा जाम लग गया। ग्रेटर नोएडा से डीएनडी जाने का रास्ता बंद होने से हालत और बिगड़ गई। इस कारण एक्सप्रेसवे तक वाहनों की कतारें लग गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed