{"_id":"570ce4c94f1c1bce744a6ab8","slug":"faridabads-plf-area-is-facing-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन सुनेगा फरीदाबाद के पीएलएफ एरिया की पुकार, पानी का नहीं है इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन सुनेगा फरीदाबाद के पीएलएफ एरिया की पुकार, पानी का नहीं है इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 09:39 AM IST
सार
- चीफ टाउन प्लानर का महिलाओं ने किया घेराव
- दो साल से नहीं मिल रहा पानी, टैंकर मंगाकर चला रहे हैं काम
- दो साल से नहीं मिल रहा पानी, टैंकर मंगाकर चला रहे हैं काम
- सैनिक कॉलोनी आरडब्ल्यूए से नहीं मिलती सुविधा, सीटीपी से हुई लंबी बहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी से लगे पीएलएफ एरिया के 200 परिवार पिछले दो साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम इस एरिया को अपना मानने को तैयार नहीं है जबकि सैनिक कॉलोनी आरडब्ल्यूए से कोई सहयेग नहीं मिलता। समस्या को लेकर मंगलवार को यहां के निवासियों ने चीफ टाउन प्लानर का घेराव किया और समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
पीएलएफ एरिया निवासी सुनीता शर्मा, रेनू निगम, उमा राठी, बीनू सिंह, सबिता, हेमा आदि का कहना है कि उन्होंने सेक्टन-49 सैनिक कॉलोनी से लगे पीएलएफ कॉलोनाइजर से 160 वर्गगज से 250 वर्गगज तक के प्लाट खरीदे थे।
विज्ञापन
वह लगातार हाउस टैक्स व अन्य देय भी देते हैं लेकिन उन्हें पिछले तीन साल से पानी नहीं मिल रहा है। यह एरिया अरावली विहार से सटा हुआ है। महिलाओं का आरोप है कि पीएलएफ आरडब्ल्यूए और सैनिक कॉलोनी सोसाइटी के बीच कई बार बैठक हुई।
आश्वासन मिलने के बाद भी सैनिक कॉलोनी आरडब्ल्यूए की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही है। महिलाओं का आरोप है कि सैनिक कॉलोनी सोसाइटी की ओर से जनवरी 2015 से सभी सेवाएं भी बंद कर दी गई है। मंगलवार को महिलाओं ने सीटीपी का घेराव कर पानी की समस्या का निदान करने और पीएलएफ एरिया को नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल करने की मांग की।