फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabads plf area is facing water crisis

कौन सुनेगा फरीदाबाद के पीएलएफ एरिया की पुकार, पानी का नहीं है इंतजाम

Wed, 13 Apr 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 09:39 AM IST
सार

  • चीफ टाउन प्लानर का महिलाओं ने किया घेराव
  • दो साल से नहीं मिल रहा पानी, टैंकर मंगाकर चला रहे हैं काम 
  • दो साल से नहीं मिल रहा पानी, टैंकर मंगाकर चला रहे हैं काम 
  • सैनिक कॉलोनी आरडब्ल्यूए से नहीं मिलती सुविधा, सीटीपी से हुई लंबी बहस

विज्ञापन
faridabads plf area is facing water crisis

विस्तार

फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी से लगे पीएलएफ एरिया के 200 परिवार पिछले दो साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


नगर निगम इस एरिया को अपना मानने को तैयार नहीं है जबकि सैनिक कॉलोनी आरडब्ल्यूए से कोई सहयेग नहीं मिलता। समस्या को लेकर मंगलवार को यहां के निवासियों ने चीफ टाउन प्लानर का घेराव किया और समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


पीएलएफ एरिया निवासी सुनीता शर्मा, रेनू निगम, उमा राठी, बीनू सिंह, सबिता, हेमा आदि का कहना है कि उन्होंने सेक्टन-49 सैनिक कॉलोनी से लगे पीएलएफ कॉलोनाइजर से 160 वर्गगज से 250 वर्गगज तक के प्लाट खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगातार हाउस टैक्स व अन्य देय भी देते हैं लेकिन उन्हें पिछले तीन साल से पानी नहीं मिल रहा है। यह एरिया अरावली विहार से सटा हुआ है। महिलाओं का आरोप है कि पीएलएफ आरडब्ल्यूए और सैनिक कॉलोनी सोसाइटी के बीच कई बार बैठक हुई।

आश्वासन मिलने के बाद भी सैनिक कॉलोनी आरडब्ल्यूए की ओर से कोई सहायता नहीं मिल  रही है। महिलाओं का आरोप है कि सैनिक कॉलोनी सोसाइटी की ओर से  जनवरी 2015 से सभी सेवाएं भी बंद कर दी गई है। मंगलवार को महिलाओं ने सीटीपी का घेराव कर पानी की समस्या का निदान करने और पीएलएफ एरिया को नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed