{"_id":"6a660af295f73b66bb092793","slug":"zahir-died-and-another-person-was-injured-in-an-accident-near-badkhal-flyover-in-faridabad-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई के दौरान हादसा: सीवर-नाले की खुदाई में धंसी मिट्टी, मजदूर को बचाने में जेसीबी चालक की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई के दौरान हादसा: सीवर-नाले की खुदाई में धंसी मिट्टी, मजदूर को बचाने में जेसीबी चालक की मौत; एक घायल
Sun, 26 Jul 2026 06:56 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:56 PM IST
सार
फरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर के पास सीवर-नाले की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मजदूर को बचाने पहुंचे जेसीबी चालक जहीर की मिट्टी में दबने से मौके पर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में जहीर की मौत
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
फरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर के पास सीवर और नाले की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में जेसीबी चालक जहीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खुदाई के दौरान एक मजदूर मिट्टी में दब गया। इसकी सूचना मिलते ही पास में जेसीबी चला रहे जहीर उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया और जहीर भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दबे हुए मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
मृतक जहीर मेवात का रहने वाला था और वह महज तीन दिन पहले ही इस काम पर लगा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन