फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth's neck slashed by Chinese manja; receives 18 stitches, condition improving.

Faridabad News: चाइनीज मांझे ने काटी युवक की गर्दन पर आए 18 टांके, हालत में सुधार

Mon, 17 Aug 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Youth's neck slashed by Chinese manja; receives 18 stitches, condition improving.
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद इलाके में रविवार सुबह चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे से उसकी गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हो गया। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की गर्दन पर 18 टांके आए है। जबकि माथे पर भी करीब पांच सेंटीमीटर की चोट आई है। अब युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन




पल्ला पावर हाउस निवासी पंकज एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। रविवार सुबह वह बाइक से ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक पतंग का चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया।
विज्ञापन


बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने 18 टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार अब युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed