फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youths celebrating birthday created ruckus in city, video goes viral

जन्मदिन मनाने निकले युवकों ने शहर में हुड़दंग मचाया, वीडियो वायरल

Sun, 11 Oct 2020 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Youths celebrating birthday created ruckus in city, video goes viral
फरीदाबाद। जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए कुछ युवकों ने शुक्रवार रात शहर की सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चार-पांच युवक नजर आ रहे हैं। जोकि सड़क के बीच गाड़ी लगाकर जश्न मना रहे हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

रात में सड़क पर हुड़दंग करने वाले इन युवकों का मामला एनआईटी या फिर मुजेसर के सेक्टर-22, 23 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में चार से पांच युवक नजर आ रहे हैं। जो बीच सड़क पर कार लगाकर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो एक ट्विटर हैंडल द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया है। इसके बाद से ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर हैंडल पर आरोपी युवकों के पिता होने का दावा करने वाले एक हैंडल से इस वीडियो को हटाने को लेकर धमकी भी दी गई है। पुलिस अभी इस मामले में जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति का दावा है कि ये युवक बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। आरोपियों ने बीच सड़क जमकर आतिशबाजी भी की। वीडियो से यह भी दावा किया गया है कि किसी ने इन्हें इस लिए भी रोकने की कोशिश नहीं की क्योंकि यह युवक असलहे लेकर घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो ट्विटर पर एक हैंडल द्वारा किया गया। इसके बाद से उस पोस्ट पर जमकर गालियां और धमकी मिलना शुरू हो गई। एक ट्विटर हैंडल ने वीडियो पोस्ट करने वाले को पहले वीडियो हटाने के लिए पैसे की पेशकश की। जब पैसे न लेने और कार्रवाई होने की बात की गई तो अमित कुमार नाम के हैंडल से गालियां देना शुरू हो गया। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी को इन युवकों की पहचान कर कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed